ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले दिनों हुई हिंसा की घटनाओं के बाद 24 मई को बंद की गयी इण्टरनेट सेवाओं को शनिवार को प्रशासन ने बहाल कर दिया है। जिलाधिकारी पी के पांडेय ने बताया कि सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने से पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की अहम बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि इण्टरनेट सेवायें बहाल होते ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। इसके लिये सहारनपुर, मेरठ और लखनऊ की सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि भडकाउ पोस्ट करना ही अपराध नहीं है बल्कि आपत्तिजनक किसी भी पोस्ट को शेयर करना लाइक करना या उस पोस्ट पर कोई टिप्पणी करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। सहारनपुर की व्यापारिक सामाजिक और आर्थिक परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने इस सेवा को बहाल किया है। पाण्डेय ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति भडकाउ पोस्ट करता है तो उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जायेगा और उस व्यक्ति का एकाउंट भी बंद कर दिया जायेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख