- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। प्रदेश के करीब 3 दर्जन से ज्यादा जिले लगातार बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हजारों लोगों के जीवनयापन का संकट उत्पन हो गया है। उधर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के लिए अब खुद सीएम योगी ने हवाई सर्वेक्षण करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को सीएम योगी बहराइच के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान उनके बाराबंकी और गोंडा जिले का भी सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम है। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन हैलीपैड के लिए स्थान चिन्हित करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि सीएम योगी अपने सर्वेक्षण के दौरान एल्गिन चारसड़ी बांध का निरीक्षण भी करेंगे। उधर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के अनुसार यूपी के 38 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। रोज बाढ़ की स्थिति को लेकर बुलिटेन जारी हो रही है। सभी सम्बन्धित डीएम को निर्देश दिये गए हैं। यही नहीं बाढ़ पीड़ित जिलो के सिचाई विभाग के अधिकारियों को तटबन्ध पर तैनात किया गया है तथा राज्य आपदा राहत से सम्बन्धित अधिकारियों की तैनाती की गई है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ने अपनी पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कहा कि जिन साथियों को जाना हो, वह बिना कोई बहाना बनाए जा सकते हैं, ताकि मुझे भी पता लगे कि ‘बुरे वक्त’ में कितने लोग मेरे साथ हैं। अखिलेश ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में हाल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब और डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल का संदर्भ देते हुए कहा, लोग बहाना कर रहे हैं कि सपा में उनका दम घुट रहा था। (पार्टी का) वातावरण खराब हो गया है। मैं कहता हूं कि ये सब बातें (पार्टी से) जाने के बहाने ना हों तभी अच्छा है। कोई मजबूत बहाना ढूंढें। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी चल रही है. बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान, किसान लोग पार्टी के सदस्य बने हैं। हम तो इस समय यही कह सकते हैं कि जिन साथियों को जाना है, वह कोई बहाना नहीं बनाएं...... बस चले जाएं। कम से कम हमें यह तो पता लगे कि बुरे वक्त में कितने लोग हमारे साथ हैं।
- Details
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर जिले की गोला कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चोटी काटे जाने का फर्जी मैसेज डालकर अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गोला कोतवाली के इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि उन्हें कल व्हाटसऐप पर एक संदेश प्राप्त हुआ कि चोटी काटने वाला एक गिरोह आसपास के गांवों में सक्रिय है। यह एक अफवाह थी जो व्हाट्सऐप के माध्यम से फैलाई जा रही थी। शुक्ला ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की लोकेशन तलाश की गई। इसके आधार पर गरदहा गांव के जाहिर खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उससे इस व्हाट्सऐप संदेश के बारे में पूछा गया तो वह इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें चोटी कटवा की अफवाह राजस्थान से शुरु हुई थी और हरियाणा, दिल्ली और यूपी होते हुए यह बिहार तक पहुंच चुकी है। इस अफवाह को किसी ने टोना-टोटका का नाम दिया तो किसी ने किसी सनकी की सनक बताई। लेकिन इसकी सच्चाई सामने नहीं आ रही थी।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने म्यांमार स्थित बहादुर शाह जफर की दरगाह पर फूल चढ़ाकर उन्हें अपनी और देश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। अंग्रेजी हुकूमत ने दिल्ली के आखिरी बादशाह बहादुर शाह जफर को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में सैनिकों का नेतृत्व करने के कारण मुल्क बदर कर रंगून की जेल में कैद कर दिया था। रंगून जेल में ही 7 नवंबर, 1862 को जफर का निधन हो गया था। राज्यपाल ने कहा कि 1857 में देश की आजादी के लिए बिगुल फूंकने वालों के कारण ही बाद में 1947 में देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने इसे हुकूमत के खिलाफ बगावत बताया था। झांसी की रानी के पैगाम पर बगावत में बादशाह बहादुर शाह जफर भी शामिल हुए थे। उनकी लिखी गजलें मशहूर हुईं। उन पर टीवी धारावाहिक भी बना था। इसी क्रम में ऑल इंडिया म्यांमार सेंट्रल काउंसिल, ऑल म्यांमार इंडियन बिजिनेस चैम्बर और संस्था भामा शाह शाखा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल नाईक को अंग वस्त्र, पुस्तक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नाईक ने सभी का अभिवादन करते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए तथा अपनी पुस्तक 'चरैवेति! चरैवेति!!' की हिंदी एवं अंग्रेजी प्रति भेंट की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- पीएम मोदी बोले- "कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी"
- भारतीयों संग अमेरिकी र्दुव्यवहार पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
- भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर जवाब दें पीएम: प्रियंका
- अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
- जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
- गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
- सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा
- 'दिल्ली हुई आप-दा मुक्त, विकास-विजन-विश्वास की जीत': पीएम मोदी
- 'आप' सत्ता से हुई बेदखल, बीजेपी ने 27 साल बाद जीता दिल्ली का चुनाव
- पूर्व सीएम केजरीवाल ने हार स्वीकारी, जीत के लिए बीजेपी को दी बधाई
- दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं : राहुल गांधी
- दिल्ली में "आप" की हार पूरे विपक्ष के लिए झटका: योगेंद्र यादव
- मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने 61,710 मतों से जीत का परचम लहराया
- दिल्ली की 70 सीटों पर काउंटिंग जारी: बीजेपी को मिला प्रचंड बहुमत
- पंजाब पुलिस ने अवैध प्रवास की जांच के लिए एसआईटी का किया गठन
- पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक करेंगे बीजेपी को सत्ता से बेदखल: अखिलेश
- महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग में 22 टेंट जलकर हो चुके हैं खाक
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी