ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐेलान आज कर दिया गयाा। चुनाव तीन चरण में होगा। पहले चरण की वोटिंग 22 नवंबर, दूसरा 26 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 29 नवंबर को होगी। मतगणना 1 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अग्रवाल ने बताया अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

यह आगामी एक दिसम्बर तक लागू रहेगी। इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। महापौर की 16 सीटों, पालिका परिषद अध्यक्ष की 199 तथा नगर पंचायत की 429 सीटों पर मतदान होना है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता 22 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक लागू रहेगी।

अग्रवाल ने कहा, 'निकाय चुनाव की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को, दूसरे चरण का 26 और तीसरे चरण का 29 नवंबर को होगा।

लखनऊ: रोहिल्ला राजवंश के महल में बनाई गई सहारनपुर जिला जेल को खाली करने का नोटिस आ चुका है। पुरातत्व विभाग ने जेल की इमारत को पुरातात्विक धरोहर बताते हुए यह नोटिस जारी किया है।

पुरातत्व विभाग के इस नोटिस ने जेल महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा कि वे जेल में बंद कैदियों को कहां शिफ्ट करें। सीनियर जेल सुपरीटेंडेंट ने शासन को इसकी जानकारी देते हुए दिशा-निर्देश मांगे हैं, कि वे अब क्या करें। आईजी जेल ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है।

वर्तमान की सहारनपुर जिला जेल करीब 200 साल पहले रोहिल्ला राजवंश का किला हुआ करता था। लेकिन, सन् 1868 में इस महल को जेल बना दिया गया उस वक्त जेल की क्षमता 232 कैदियों की थी। वर्ष 1920 में भारतीय पुरातत्व विभाग ने इस जेल को संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया।

हालांकि, इसे दरकिनार करते हुए तत्कालीन प्रशासन ने जेल में कुछ निर्माण कराकर इसकी क्षमता को बढ़ाते हुए 405 कैदी कर दिया गया। वर्ष 2014 में पुरातत्व विभाग ने जेल के कुछ हिस्सों में खोदाई की थी। इस खोदाई में पुरातात्विक महत्व की कई चीजें निकली थीं।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को फतेहपुर सीकरी में युवाओं के समूह द्वारा स्विट्जरलैंड के एक युवा प्रेमी जोड़े पर हमला करने की खबर पर उत्तर प्रदेश सरकार से आज जानकारी मांगी।

सुषमा ने यह भी कहा कि उनका कार्यालय प्रेमी जोड़े से मिलेगा। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अभी इस बारे में पता चला। मैंने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मेरे अधिकारी अस्पताल में उनसे मिलेंगे।’’

खबर के अनुसार, फतेहपुर सीकरी में युवाओं के समूह ने स्विट्जरलैंड के एक प्रेमी जोड़े का पीछा किया और पत्थरों एवं लाठियों से उन पर हमला किया जिससे दोनों घायल हो गए। क्वेंटिन जेरेमी क्लेर्क (24) अपनी प्रेमिका मैरी द्रोज (24) के साथ 30 सितंबर को भारत आया था।

क्लेर्क के हवाले से बताया गया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ आगरा में घूमने के बाद फतेहपुर सीकरी में रेलवे स्टेशन के निकट घूम रहा था तभी समूह ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और बाद में उन पर हमला किया।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा बैलून (गुब्बारा) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बेटे के जन्मदिन पर गुब्बारे खरीदे थे। गुब्बारे खोलने पर 'आई लव पाकिस्तान' और 'हबीबी' लिखा था। सिंह ने इसकी शिकायत गोविंद नगर पुलिस स्टेशन में की और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गोविंद नगर थाने के एसएचओ अमित सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दो को हिरासत में लिया गया है।

एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि खुदरा विक्रेता सनी और आपूर्तिकर्ता समीर विग को हिरासत में लिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख