- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने शराब पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को एक अहम फैसला लिया है। कैबिनेट ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा स्थित गोवर्धन, बलदेव, गोकुल, बरसाना जैसे धार्मिक स्थलों पर शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। मथुरा के बरसाना, बलदेव , गोकुल , गोवर्धन , नंदगाव और राधा कुंड के इलाकों में अब शराब नहीं मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी।
यूपी में धार्मिक स्थलों में शराब की दुकानों पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जायेगा। इन इलाकों में पूरी तरह से शराब पीने और खरीदने पर रोक लगेगी। इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव किया था जिसे आज कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है।
- Details
अयोध्या: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राम मंदिर निर्माण का मुद्दा परेशानी खड़ी कर सकता है। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने भाजपा के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य एस दास ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने राम के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा, 'राम के साथ एक प्रकार से पार्टी (भाजपा) ने धोखाधड़ी की है। राम के नाम से पार्टी सत्ता में आई और फिर राम को भूल गई।' उन्होंने कहा कि अगर भाजपा 2019 का चुनाव जीतना चाहती है तो उसे राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करना चाहिए। दास ने कहा, 'ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि यह मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले को पूरी तरह से भूमि विवाद मानकर सुनवाई करने का फैसला सुना चुका है।
- Details
बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने के कारण पिछड़े वर्ग में नाराजगी बढ़ी है और यही कारण है कि भाजपा को उपचुनावों में हार का मुंह देखना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार में सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने लोकसभा और विधानसभा के हालिया उपचुनावों में भाजपा की पराजय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश विधानसभा चुनाव केशव प्रसाद मौर्य को आगे करके लड़ा था। पिछड़े वर्ग के लोगों ने मौर्य के मुख्यमंत्री बनने की आस में ही भाजपा का समर्थन किया था। भाजपा ने मौर्य को किनारे कर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया। पार्टी के इस निर्णय से पिछड़े वर्ग में नाराजगी बढ़ी है, जिसका परिणाम उत्तर प्रदेश के हालिया उपचुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ा है। हालांकि उन्होंने कहा कि मौर्य को मुख्यमंत्री बनाना या ना बनाना भाजपा का निजी मामला है।
- Details
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया की हाल की यात्रा पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि क्या वजीर-ए-आजम का मुस्लिम देश का यह दौरा मुसलमान बिरादरी के ‘अंतरराष्ट्रीय तुष्टीकरण’ की कोशिश है। अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में कहते हैं कि वह हिंदू हैं और ईद नहीं मनाते। प्रधानमंत्री मोदी रमजान के इस महीने में इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा से लौटे हैं। तो क्या यह मुसलमानों के ‘अंतरराष्ट्रीय तुष्टीकरण‘ की कोशिश है?
प्रधानमंत्री ने पिछले महीने मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा की थी। इंडोनेशिया में वह वहां के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ इस्तिक़लाल मस्जिद भी गये थे और सम्मानस्वरूप दी गयी चादर ओढ़ी थी। अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लोग इस पार्टी की वादाखिलाफी से नाराज हैं। अब जनता भी समझ गयी है कि ‘‘भूखे पेट ना भजन गोपाला।‘‘
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट
- राज्यसभा में वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश, हंगामा... कार्यवाही स्थगित
- संसद के दोनों सदनों में हंगामा,लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
- ‘‘पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण’’: प्रियंका
- कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में हार के जिम्मेदारः अजय यादव
- मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
- मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा
- महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
- एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
- राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन
- जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी