ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

लखनऊ: विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन होगा, इसको लेकर पूछे गए सवालों पर अखिलेश यादव साफ-साफ जवाब देने से बचते रहे हैं। अब लखनऊ में उनके समर्थन में पोस्टर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ नए प्रधानमंत्री से संबंधित नारा लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ में विभिन्न स्थानों में पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए जिसपर नारा लिखा हुआ था कि देश में प्रदेश में 'विश्वास है अखिलेश में', चाहिए देश को नया प्रधानमंत्री। इस पोस्टर के साथ अखिलेश यादव की बड़ी तस्वीर भी लगी हुई है। इसके अलावा पोस्टर में मुलायम सिंह यादव की भी तस्वीर दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में सपा-बसपा गठबंधन के ऐलान के लिए लखनऊ में हुई प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव से प्रधानमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया था। इस सवाल पर अखिलेश यादव ने साफ साफ जवाब न देते हुए कहा था कि आपको मेरी पसंद पता है। उत्तर प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री दिए हैं और इस बार भी यही होगा।

लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों, वीर सैनिकों, जवानों और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को 70वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है भारतीय गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की संकीर्णता में ढकेलने की कोशिश की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में मायावती ने कहा है कि अब कुछ नया करने का समय नजदीक आ गया है, ताकि देश का संविधान अपनी सच्ची मंशा व भावना के साथ देश के सवा सौ करोड़ आम जनता का जीवन संवार सके।

उन्होंने कहा है कि वैसे भी लोगों को अपनी सुधार व अन्य को सुधारने का मौका आम चुनाव देता है। आम चुनाव के खास महत्व को देशहित में समझने और उस पर अमल करने की जरूरत है। यही गणतंत्र का असली संदेश है।

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उनके ही संसदीय क्षेत्र अमेठी में किसानों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने राहुल इटली वापस जाओ के नार भी लगाए। पूरा मामला अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके का है। प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को दी गई उनकी जमीन उन्हें वापस की जाए या फिर उन्हें रोजगार दिया मिले।

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं। प्रदर्शन में शामिल हुए एक किसान ने एएनआई से कहा कि हम राहुल गांधी से बहुत दुखी हैं। उन्हें इटली वापस चले जाना चाहिए। वह यहां रहने के लायक नहीं हैं। राहुल गांधी ने हमारी जमीन हड़प ली है। किसानों ने सम्राट साइकिल फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। यह वही फैक्ट्री है जिसका शुभारंभ राजीव गांधी ने किया था। गौतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी संसदीय सीट अमेठी के दो दिनों के दौरे पर हैं. राहुल के अमेठी दौरे के दौरान क्षेत्र में 'अमेठी का एमपी, 2019 का पीएम' के पोस्टर लगाकर उनका स्वागत किया गया था। इन पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लगी गई थी।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत गम्भीर दौर से गुजर रहा है। दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत पिछड़ गया है। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद नफरत फैलाने और समाज तोड़ने का काम किया है। भाजपा से जनता अब मुक्ति चाहती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा-बसपा का गठबंधन जरूरी है। अखिलेश गुरुवार को सपा मुख्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण के बाद कहा कि उन्होंने समाज को जगाने का काम किया था। साधारण परिवार के होते हुए असाधारण काम किए। ऊंचाई पर पहुंचकर भी सादगी के साथ जनहित में तमाम काम किए। उन्होंने समाजवादी विचार का रास्ता दिखाया। गरीबों में स्वाभिमान जगाया।

उन्होंने कहा, भाजपा ने लगभग 40 पार्टियों से गठबंधन किया है इसलिए उसका सपा-बसपा गठबंधन पर टिप्पणी करना अलोकतांत्रिक है। भाजपा सत्ता कब्जा करने के लिए व्याकुल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ दिया है। भाजपा नेता हमीरपुर, जालौन में अवैध खनन करा रहे हैं। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख