ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

प्रयागराज: सबरीमला को लेकर जारी विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज में कहा कि हिंदू समाज की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नई-नई योजनाएं चल रही हैं। जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शुरू हुई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की धर्म संसद को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि केरल की वामपंथी सरकार, न्यायपालिका के आदेशों के परे जा रही है। अयप्पा के भक्तों का दमन किया जा रहा है जिससे हिंदू समाज उद्वेलित है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, "हम हिंदू समाज के इस आंदोलन का समर्थन करते हैं। आज हिंदू समाज के विघटन के कई प्रयास चल रहे हैं। इसलिए धर्म जागरण के माध्यम से बिछुड़े हुए हिंदू बंधुओं को वापस लाने की आवश्यकता है।" इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता और समान जनसंख्या का कानून लाया जाना चाहिए।

लखनऊ: स्मारक घोटाले में ईडी ने आज लखनऊ में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। ईडी टीम ने गोमतीनगर, अलीगंज, हजरतगंज और शहीद पथ के पास इंजीनियर और ठेकेदारों के छह ठिकानों को घंटों खंगाला। आपको बता दें कि मायावती के शासन काल में नोएडा और लखनऊ में पार्कों और स्मारकों का निर्माण कराया गया था जिसमें बड़े पैमाने पर घोटाले होने की बात कही गई थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता संभालते ही पार्कों और स्मारकों में पत्थरों को लगाने में हुए घोटाले की जांच उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त से करने की सिफारिश की थी। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने अपनी जांच रिपोर्ट में 1400 करोड़ रुपये के घोटले की पुष्टि करते हुए 19 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की सिफ़ारिश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री को भेजी अपनी सिफारिश में कहा था जो चौदह अरब से ज़्यादा के खर्च पत्थरों पर किए गए हैं उसमें हुए भ्रष्टाचार के पैसे की वसूली की जानी चाहिए।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़कों पर घूमने वाले गोवंश की सुरक्षा के लिए कुछ नए कदम उठा। कांजी हाउस का नाम बदलकर गो-संरक्षण केंद्र किया गया और गो कल्याण के लिए सेस लगाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब पर दो फीसदी 'गौ कल्याण सेस' लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अनाश्रित गायों के लिए स्थानीय निकाय को 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। लेकिन, आलम ये है कि सेस देने के बाद भी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन का वेतन देना पड़ेगा।

गौवंश के कल्याण एवं पोषण के लिए अलीगढ़ और शाहजहांपुर के जिलाधिकारियों ने बुधवार (30 जनवरी) को एक पत्र लिखकर एक दिन के वेतन को जमा करने का निर्देश जारी किया हैं। दरअसल, बुधवार को अलीगढ़ के जिलाधिकारी के द्वारा जारी किए गए पत्र में जनवरी माह के वेतन से एक दिन का वेतन काटकर सिंडिकेट बैंक की शाखा में जमा करने के निर्देश दिया गया है। पत्र में लिखा गया है, गौवंश के कल्याण एवं पोषण के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों के माह जनवरी 2019 के वेतन से एक दिन का वेतन जमा किया जाना है।

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कैबिनेट के कुंभ स्नान पर पुराने फिल्मी गीत के बोल पढ़े। कहा...हम तो यही कहेंगे ..राम तेरी गंगा मैली हो गई, पापियों के पाप धोते धोते। राज बब्बर यहां राजाजीपुरम के ब्लॉक स्थित सिद्धेश्वरी शक्ति पीठ में तहरी भोज में शामिल होने आए थे

। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार रैली पर भी राज बब्बर ने उनको आड़े हाथों लिया। कहा कि हुंकार से अमित शाह अपना ही गला खराब कर रहे हैं। जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। पांचों राज्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। उनकी हुंकार से पार्टी कर्नाटक का चुनाव हार गई। गुजरात में हारते-हारते बचे। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन गई। प्रियंका गांधी के प्रदेश की सक्रिय राजनीति में उतरने पर राज बब्बर ने कहा कि यह प्रदेश की जनता का सौभाग्य है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख