- Details
नई दिल्ली: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद नीरज शेखर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाए जाने का पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि नीरज शेखर ने पिछले ही महीने समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इनके इस्तीफे से राज्यसभा में सपा की एक सीट कम हो गई। वहीं भाजपा प्रत्याशी बनने के साथ ही इनका फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है। इनकी जीत से राज्यसभा में भाजपा की सदस्य संख्या में एक की वृद्धि हो जाएगी।
पिता की संभाली थी विरासत
बलिया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की परंपरागत सीट रही। 2007 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में नीरज शेखर को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार सांसद बने।
- Details
आगरा: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कश्मीर भारत का अंग है। अब यहां का विकास होगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सरकार को चाहिए कि अब वह पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी कब्जामुक्त कराए। अठावले ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर पुनर्गठन बिल देश के हित में है। कश्मीर तो पहले भी हमारा था। बस यहां अनुच्छेद 370 लगी होने के कारण अनावश्यक रूप से दिक्कतें हो रहीं थीं। अब सरकार ने 370 को समाप्त कर दिया है। इससे यहां लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बड़े-बड़े उद्योगपति कश्मीर जाएंगे। वह स्वयं भी इन उद्योगपतियों से वहां उद्योग लगाने के लिए अपील करेंगे।
उन्होंने भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) की घटनाएं रोके जाने के बारे में कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री से कानून बनाए जाने की मांग करेंगे। भीड़ हिंसा देशहित में नहीं है। बसपा सुप्रीमो द्वारा मनुवादी लोगों के साथ चले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने दिन भूल गईं हैं। उन्होंने तो भाजपा के साथ मिलकर यूपी में सरकार तक बनाई थी। उस पर क्यों नहीं बोलतीं।
- Details
नई दिल्ली: सीबीआई ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता से मारपीट की और राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों एवं पांच अन्य के साथ मिलीभगत से उसे हथियार कानून मामले में फंसा दिया था। जांच एजेंसी ने जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा को बताया कि विधायक और उसके ''सहयोगियों ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी जिसमें 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के पिता पर देशी पिस्तौल और पांच कारतूस रखने का आरोप लगाया।
प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया कि पीड़िता के पिता ने विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर और पांच अन्य से गाली गलौच की। सीबीआई अधिवक्ता अशोक भारतेंदु ने अदालत को बताया कि तीन पुलिस अधिकारियों जो कि पीड़िता के पिता के साथ मारपीट के आरोपी हैं उनमें माखी के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक कामता प्रसाद और कान्स्टेबल आमिर खान शामिल हैं। भदौरिया और प्रसाद जहां जमानत पर हैं, आमिर जिसे मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था उसे आज अदालत से गिरफ्तारी से राहत मिली।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में प्रशासन की गाड़ी पटरी से उतर गई है। मुख्यमंत्री चाहे जितने बढ़-बढ़कर दावे करें, अधिकारियों पर उनका अंकुश नहीं दिखाई देता है। कानून व्यवस्था बदतर है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। इस सबकी किसी को फिक्र नहीं। पूरी सरकार और सरकारी सेवाएं रामभरोसे चल रही है।
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि एटा में महिला थाना के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) सुश्री नूतन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह जलेसर कोर्ट में अभी एक साल पहले ही एपीओ बनी थी। एक अन्य घटना लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील में समाधान दिवस पर हुई जब न्याय की गुहार लगाती महिला अंततः डीएम के सामने आत्मदाह की कोशिश करने लगी। हुसैनगंज लखनऊ के बरफखाना मुहल्ले में भी एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। अपराधी अपराध करके पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो जा रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- महाराष्ट्रः सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
- धनंजय मुंडे छोड़ेंगे मंत्री पद, फडणवीस ने इस्तीफा देने को कहा: सूत्र
- पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
- सपा ने 'मिशन-27' के तहत महिलाओं के लिए योजना का किया एलान
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
- पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- दिल्ली सरकार 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट: सीएम रेखा गुप्ता
- विधानसभा में आप विधायकों का हंगामा, दो बजे तक कार्यवाही स्थगित
- बिहार में तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते है 41 फीसदी लोग
- कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी