ताज़ा खबरें
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है खुशी की बात है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में जाकर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की बात कर आए पर अच्छा होता उनकी नजर प्रदेश में विकास की तमाम संभावनाओं पर भी पड़ जाती। उन्हें शायद दूर के ढोल सुहावने लगते हैं। प्रदेश में उनकी सरकार का अब ढाई साल से भी कम समय रह गया है। इसमें जनहित की एक योजना भी वे कार्यान्वित नहीं कर सके हैं।

अखिलेश ने एक बयान कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो योजनाएं लागू की थीं उन्हें ही वे पूरा कर लेते तो प्रदेश की विकास यात्रा में उनका भी थोड़ा बहुत योगदान जुड़ जाता। समाजवादी सरकार ने आगरा, लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे सब्जी, दूध, अनाज, आलू की मंडिया स्थापित करने की योजना बनाई थी। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित और लाभप्रद मूल्य हासिल होता। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी रामदेव को नोएडा क्षेत्र में गाय के दूध का प्लांट लगाने को 500 एकड़ जमीन दी गई थी। लखनऊ में अमूल का प्लांट स्थापित हुआ।

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में बुधवार को नामांकन दाखिल किया। शेखर ने बाद में कहा कि सपा के नेतृत्व पर अब कोई विश्वास नहीं रह गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर ही दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले शेखर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पर्चा दाखिल किया।

दिलचस्प बात यह है कि विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह पप्पू सहित सपा के वरिष्ठ नेता भी नामांकन दाखिल करते समय मौजूद रहे। शेखर का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन करने की अंतिम तिथि बुधवार थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 16 अगस्त को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में शेखर ने कहा कि वह राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। वह प्रयास करेंगे कि भाजपा को कैसे और मजबूत किया जाए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ 7 मुकदमे वापस लेने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के जिलाधिकारियों को खत लिखकर उनके मुकदमों पर स्‍टेटस रिपोर्ट मांगी है। संगीत सोम पर फर्जी वीडियो के जरिए मुजफ्फरनगर में दंगे भड़काने के आरोप हैं। सरकार मुजफ्फरनगर दंगों में कायम हुए 175 मुकदमों में से 70 मुकदमे वापस लेना चाहती है। संगीत सोम मेरठ में सरधाना से भाजपा विधायक हैं जो अक्‍सर विवादों में रहते हैं। उनके ऊपर चल रहे 7 मुकदमों में 4 मुजफ्फरनगर के हैं। उनमें से दो मुकदमे 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े हैं।

यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य इस बारे में कह चुके हैं कि सपा सरकार में जिन लोगों पर फर्जी केस किए गए थे, उनके मुकदमे वापस हो रहे हैं। मौर्य ने कहा था, 'हम समाजवादी पार्टी की सरकार की तरह किसी आतंकवादी पर से मुकदमा वापस नहीं ले रहे हैं।

सोनभद्र: दस आदिवासियों की हत्या के बाद से सियासी संग्राम का मैदान बन चुके सोनभद्र के उभ्भा गांव में मंगलवार की दोपहर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं। पीड़ितों के परिजनों से एक घण्टे से ज्यादा समय तक बातचीत करने के बाद भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि जो लोग पीड़ित हैं, उन्हें ही प्रताड़ित किया जा रहा है। 80 से 90 निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमे लाद दिए गए हैं। महिलाओं पर भी गुंडा एक्ट लगाया गया है।

17 जुलाई को हुई गोलीबारी के दो दिन बाद भी प्रियंका ने उभ्भा गांव जाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर 24 घण्टे तक चुनार के किले में नजरबंद कर दिया गया था। बवाल बढ़ने पर कुछ पीड़ितों के परिजनों को किले में लाकर ही प्रियंका से मिलवाया गया था। किले में ही प्रियंका ने जल्द उभ्भा आकर सभी पीड़ितों से मिलने का वादा किया था। उसी वादे के तहत प्रियंका मंगलवार को यहां पहुंची थीं। गोलीबारी में घायल रामलक्षन को उसकी झोपड़ी में जाकर मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि इतना बड़ा कांड हुआ है फिर भी लोगों की सुध नहीं ली जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख