ताज़ा खबरें
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित

नई दिल्ली: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद नीरज शेखर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाए जाने का पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि नीरज शेखर ने पिछले ही महीने समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इनके इस्तीफे से राज्यसभा में सपा की एक सीट कम हो गई। वहीं भाजपा प्रत्याशी बनने के साथ ही इनका फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है। इनकी जीत से राज्यसभा में भाजपा की सदस्य संख्या में एक की वृद्धि हो जाएगी।

पिता की संभाली थी विरासत

बलिया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की परंपरागत सीट रही। 2007 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में नीरज शेखर को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार सांसद बने।

इसके बाद 2009 के आम चुनाव में भी नीरज ने सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और दूसरी बार सांसद बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में बलिया की सीट पहली बार मोदी लहर में भाजपा के खाते में चली गयी। इसके बाद भी सपा ने नीरज को चंद्रशेखर से अपने रिश्ते को मजबूती देते हुए राज्यसभा सदस्य बनाया।

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश ने खुद इसका जिक्र करते हुए कहा था कि मौका मिला तो फिर नीरज को सम्मान देंगे। उनका कार्यकाल 2020 तक था लेकिन इसी बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाती रविशंकर सिंह पप्पू भी फिलहाल सपा से ही विधान परिषद के सदस्य हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख