ताज़ा खबरें
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ: सामाजिक कार्यकर्ता और मैगसेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय को रविवार को घर में नजरबंद कर दिया गया। दरअसल उन्होंने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और घाटी में जारी बंदी के विरोध में रविवार को धरना देने की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया। यहां जीपीओ पार्क में रविवार शाम 'स्टैंड फॉर कश्मीर' विरोध प्रदर्शन का आयोजन होने वाला था।

संदीप पांडेय ने फोन पर मीडिया को बताया कि अचानक से हमारे घर पर सुबह पुलिस की चार वैन आई और उन्होंने हमसे कहा कि शहर में निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से हम धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा स्वतंत्रता दिवस के बाद हटेगी। मैंने उनसे कहा कि निषेधाज्ञा हटने के बाद ही हम धरना-प्रदर्शन करेंगे। फिर भी वे मेरे घर के बाहर खड़े हैं। किसी को भी घर के अंदर आने व घर के बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उनकी पत्नी अरुंधती धुरु, जो एनएपीएम की राष्ट्रीय संयोजक हैं, वह भी घर में नजरबंद हैं।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। सुरेंद्र नागर और संजय सेठ ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुरेंद्र सिंह नागर ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास से प्रेरित होकर वह पार्टी में शामिल हुये हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के अनुच्देद 370 को हटाकर नया इतिहास रच दिया है। इस घटना ने उन्हें भाजपा में शामिल होने को प्रेरित किया। संजय सेठ ने कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सूरेंद्र नागर और संजय सेठ ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। संजय सेठ सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। सुरेंद्र नागर दो बाद उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य और दो बार सांसद रहे हैं। यादव ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नागर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है तथा सामाजिक न्याय की राजनीति करते रहे हैं। संजय सेठ समाजसेवा से जुड़े रहे हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को कल 9 अगस्त 2019 'क्रांति दिवस' पर हुए प्रदेश व्यापी धरना कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी है। इस धरना कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और जनता की सक्रिय भागीदारी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति है। 75 जनपदों में समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से कानून व्यवस्था में लगातार गिरावट की ओर ध्यान खींचते हुए महामहिम राज्यपाल जी को 25 सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया हैं।

इसके साथ ही सत्ता के अभिमान में चूर भाजपा सरकार को आगाह भी किया गया है कि उन्हें संविधान का पालन करना ही होगा। जनता लोकतंत्र के साथ छल बर्दाश्त नहीं करेगी। यादव ने यहां एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा के पास जनता की समस्याओं के निदान के लिए कोई रोडमैप नहीं है। वह दिखावटी आयोजनों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिशें कर रही है। विकास की ठोस योजना तो अब तक बनी नहीं, समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर दिन काट रही है।

रामपुर: कूटरचित दस्तावेज के जरिए शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के आरोप में सपा सांसद मोहम्मद आजम खां, जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने गुरुवार की रात करीब 11:15 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई। जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति कब्जाने को लेकर काफी समय से शिकायतों का दौर चल रहा है। पहले पूर्व मंत्री नवेद मियां ने शिकायत की थी और चंद रोज पहले भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने भी शिकायत की।

मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचा तो स्थानीय प्रशासन और भी संजीदा हो गया। स्थानीय स्तर पर जांच हुई तो शत्रु संपत्ति के इस केस में फर्जीवाड़ा करने का भी मामला सामने आया है। इसमें नगरपालिका के अफसरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की ओर से शहर कोतवाली में देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें नगरपालिका के तत्कालीन ईओ सैयद मोहम्मद तारिक, सपा सांसद आजम खां, उनके करीबी मसूद खां और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नामजद कराया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख