ताज़ा खबरें
चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाए किसान, पंजाब में जगह-जगह किसानों ने दिया धरना
अबू आजमी को एकबार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे: सीएम योगी

नई दिल्ली: शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा द्वारा यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद की मुसीबतें कम होने का नाम ले रही हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने उन्हें उनके आश्रम से गिरफ्त में लिया है। इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर मेडिकल कालेज से गुरुवार शाम को केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन वह सीधे केजीएमयू नहीं गए। वह मेडिकल कालेज से अपने मुमुक्षु आश्रम पहुंचे।

ज्ञात हो गुरुवार दोपहर मेडिकल कालेज की पीआरओ डा. पूजा पांडेय ने मीडिया को स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद का गुरुवार को पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। उन्हें हाइपर टेंशन है, बीपी की दिक्कत है। साथ ही लूज मोशन के कारण कमजोरी हो गई है। उन्होंने कहा था कि उनकी दशा बहुत स्थिर नहीं है। मालूम हो कि धारा 164 से तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद सोमवार देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की हालत अचानक बिगड़ गई थी।

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में भाजपा सरकार के ढाई साल पूरे होने पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि यूपी में पिछले ढाई साल में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं। हिरासत में मौतों का आकड़ा बढ़ा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नाकाम रही है। अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार बैलगाड़ी की रफ्तार से चल रही है। अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और मुख्यमंत्री योगी ने आंकड़े बताए वो झूठे हैं। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। यहां तक कि बलात्कार व छोटी बच्चियों के साथ घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने आधुनिकीकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किया। नौकरी के आंकड़े झूठे बताए। उन्हें बताना चाहिए कि आखिर किस इंडस्ट्री को सहूलियत दी। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर कैसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाएंगे। अखिलेश ने कहा कि दूसरे देश कह रहे हैं कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था के आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है।

लखनऊ: यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कार्यकाल पर उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने चुनौतियों को अवसर में बदला। उन्होंने प्रदेश के विकास का दावा करते हुए पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि हमने ढाई साल में बहुत काम किया है। शहरों में 24 घंटे तो गांवों में 18 घंटे बिजली मिल रही है। हमारी सरकार बनने के बाद हमने हर क्षेत्र मे चुनौती का सामना किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1.9 करोड़ से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिए। 193 नए इंटर कॉलेजों की शुरुआत की गई। स्कूल चलो अभियान के तहत 1.80 करोड़ बच्चों का दाखिला हुआ। 86 लाख किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने कहा कि हमने जो भी हासिल किया है वो एक टीमवर्क है। उत्तर प्रदेश की छवि को दुनिया के सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंद चीनी मिलों को दोबारा शुरू करवाया जाएगा।

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी में देरी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्नाव मामले में हुई लापरवाही को फिर से दुहराया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी निशाना साधा। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।"

वहीं दूसरी ओर, चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा कि अगर जल्दी ही चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। छात्रा अपने परिवार के साथ प्रयागराज गई और वहां उसके पिता ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर वकीलों से सलाह मशविरा भी किया। उधर, चिन्मयानंद को बुधवार (18 सितंबर) को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख