ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राम मंदिर मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल और अखिलेश ने अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले ट्वीट कर भगवान राम को याद किया। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आशा जताई कि मौजूदा और भावी पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई और शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, 'आशा है वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।'

राहुल ने लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

 

वहीं, अखिलेश ने जय महादेव, जय सियाराम, जय राधे कृष्ण, जय हनुमान से शुरुआत करते हुए लिखा, भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व और श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें। आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।

इससे पहले मंगलवार को प्रियंका ने कहा था, अयोध्या में होने वाला भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल बनेगा। भगवान राम सभी के हैं। भगवान राम सभी का कल्याण चाहते हैं। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख