ताज़ा खबरें
दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर में मिला कैश, ट्रांसफर का किया फैसला
संभाजीनगर में ढकी गई औरंगजेब की कब्र, सैलानी नहीं देख सकेंगे मकबरा

लखनऊ: दिल्ली में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश केन्द्र सरकार पर कई कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में देशभर के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 11 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को सभी विपक्षी दल को समर्थन मिलने लगा है। इसके लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का भी समर्थन देने का एलान किया। इसके लिए उन्होंने सोमवार को किसानों के समर्थन में एक पदयात्रा निकालने की बात भी कही। 

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने इन गलत कानूनों के खिलाफ और दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन करने के लिए हर जिले में किसान यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। मैं सोमवार से कन्नौज मंडी से किशन बाजार तक एक मार्च शुरू करूंगा। सरकार से इन कानूनों को रद्द करने के लिए कहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस नहीं लेती है तो उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार पदयात्रा आयोजित करेगी।

लखनऊ: मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और कहा कि फिल्म निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही हैं। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।

प्रकाश झा ने कहा कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें एक हजार लोकल कलाकार तथा 50 सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग 90 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी रेट को लेकर सीएम योगी ने भी संतोष जताया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में रविवार को 94.58 प्रतिशत  रिकवरी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में 1950 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में इस समय कोरोना के 22160 एक्टिव केस हैं। रविवार को 1993 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 7924 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दिसंबर महीने में पॉजिटिव रेट 1.2 प्रतिशत चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले एक लाख 79 हजार 972 सैंपल्स का टेस्ट किया गया था। अब तक कुल 20308636 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। 

दो करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

शनिवार को उत्तर प्रदेश दो करोड़ से अधिक कोरोना नमूनों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य बना। इस पर सीएम योगी ने संतोष जताया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हवाई पुल बांधने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। सरकार के चार वर्ष होने को हैं, लेकिन अभी तक जनता को कोई अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं हो सका है। फिर भी खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटे जा रहे हैं। ढिंढोरची सरकार इसे ही कहते हैं।

उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री की मानें तो प्रदेश में रोजगार जगह-जगह बिखरा हुआ है। जब लाकडाउन के हालात थे, रोजगार बंदिशों का शिकार था, फैक्ट्रियों में छंटनी हो रही थी और लोग अपनी जान बचाने को सिर पर गठरी लादे, मासूम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साथ पैदल रिक्शा, ठेलिया, साइकिल या किसी भी साधन से पलायन कर रहे थे, तब भी आपदा में अवसर का खूब बहाना चला। अभी हालात पूरी तरह ठीक नहीं हुए, फिर भी 1.9 करोड़ रोजगार के सृजन के दावे किए जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख