ताज़ा खबरें
'बंटेंगे तो कटेंगे का नारा देने वाले अब बांट रहे हैं सौगात-ए-मोदी':उद्धव
बिहार:तीन दिन की हड़ताल पर गए सरकारी डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं ठप
सपा विधायक पल्लवी पटेल हिरासत में, लखनऊ में कर रहीं थीं प्रदर्शन

लखनऊ: मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और कहा कि फिल्म निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही हैं। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।

प्रकाश झा ने कहा कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें एक हजार लोकल कलाकार तथा 50 सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग 90 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है।

राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को पूरी सुरक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख