ताज़ा खबरें
संभाजीनगर में ढकी गई औरंगजेब की कब्र, सैलानी नहीं देख सकेंगे मकबरा
बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, 22 नक्सली ढेर

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 21 मरीजों की मौत हुई हैं जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में इस महमारी से कुल 7,718 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस अवधि में 2,152 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से अबतक पीड़ित हुए मरीजों की कुल संख्या 5,39,899 तक पहुंच गई है।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को यहां पत्रकारों को कोरोना वायरस से संक्रमण संबंधी ताजा जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस समय राज्‍य में 25,243 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 5,06,938 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में 12,293 संक्रमित गृह पृथकवास में ही रहकर इलाज करा रहे हैं जबकि 2,253 का निजी अस्पतालों में और शेष का सरकारी अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।  प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में 1.74 लाख से नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 1.89 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झूठ बोलने को लेकर  भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता। सोलर पैनल के बारे में मुख्यमंत्री नहीं जानते 10 हज़ार मेगावाट बिजली बढ़ाने का झूठा वादा कर दिव्यांगों की बिजली काट दी गई। गांवों में फ्री बिजली क्यों नहीं दे रहे। मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी सरकार बना ली। यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। सरकार लोगों का घर तोड़ रही है लेकिन खुद का नक्शा कब पास हुआ नहीं बताएंगे।  किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नही किया होगा, जितना भाजपा की सरकार कर रही है।

अखिलेश यादव बोले, किसानों की आय कब दुगुनी करेगी भाजपा सरकार ? उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी। इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। यूपी सरकार ऐसी है जो किसी को भी फंसा सकती है और किसी को भी जेल भेज सकती है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा प्रस्तावित धर्मांतरण संबंधी बिल को शनिवार को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के मसौदे को राज्यपाल से अनुमोदन के लिए बुधवार को राजभवन भेजा गया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस अध्यादेश के मसौदे को राज्यपाल के पास भेजा गया था। अब राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही यह अध्यादेश के रूप में यूपी में लागू हो गया है। अब इस अध्यादेश को छह माह के भीतर विधानमंडल के दोनों सदनों में पास कराना होगा।

बता दें कि योगी सरकार ने झूठ बोलकर, झांसा देकर या छल-प्रपंच कर धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए यह अध्यादेश लाया है। इसके लागू होने के बाद झांसा देकर, झूठ बोलकर या छल-प्रपंच करके धर्म परिवर्तन करने-कराने वालों के साथ सरकार सख्ती से पेश आएगी। अगर सिर्फ शादी के लिए लड़की का धर्म बदला गया तो ऐसी शादी न केवल अमान्य घोषित कर दी जाएगी, बल्कि धर्म परिवर्तन कराने वालों को 10 साल तक जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। समझ नहीं आता की भाजपा सरकार है या सेल्समैन...। लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशश कर रही है, वे मनमाना टोल वसूल कर जनता का शोषण ही करेंगे। 

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि वैसे भी भाजपा सरकार जबसे बनी है उसने गरीबों, दलितों, पिछड़ों के हितों की अनदेखी ही की है और कारपोरेट घरानों की मदद में कुछ उठा नहीं रखा है। सरकार बनने पर इस महाघोटाले की जांच कराई जाएगी। जनता सच्चाई से भली-भांति अवगत है और वह 2022 के चुनावों में वादाखिलाफ भाजपा को सबक सिखाने में चूकेगी नहीं। समाजवादी सरकार के विकासकार्यों के प्रति भाजपा दुराग्रहपूर्ण रवैया अपना रही है। जनता के साथ धोखा करने और पूंजीघरानों को अवैध तरीके से मालामाल बनाने की साजिशों का भण्डाफोड़ अवश्य होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख