ताज़ा खबरें
दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर में मिला कैश, ट्रांसफर का किया फैसला
संभाजीनगर में ढकी गई औरंगजेब की कब्र, सैलानी नहीं देख सकेंगे मकबरा

लखनऊ: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है। सोमवार को गृह विभाग ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र लिखकर दुकानें जबरन बंद कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे किसी की भी जबरन दुकान बंद नहीं हो, किसी के साथ मारपीट न की जाए। डीजीपी ने यूपी में सभी एडीजी जोन, आई रेंज और एसपी-एसएसपी को अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

लखनऊ: किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ईको गार्डेन ले जाया गया है। इसके पहले जब वह अपने लखनऊ स्थित घर से कन्नौज में प्रस्तावित किसान यात्रा में शामिल होने के लिए निकले तो पुलिस ने उनकी फ्लीट रोक ली जिस पर अखिलेश यादव पैदल ही चल पड़े। उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए जिस पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। सपा कार्यकर्ता लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा रविवार को किसान यात्रा का आह्वान करने के बाद सोमवार सुबह ही विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिस पर उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में किसान यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ से निकल चुके हैं। हालांकि, पुलिस ने उनकी फ्लीट को रोक लिया। इसके बाद अखिलेश यादव पैदल ही आगे बढ़ गए। कुछ दूर आगे चलने के बाद वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन अब कृषि कानून लाकर उन्हें कमजोर कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हम कन्नौज जा रहे हैं। अगर हमें जेल भेजा जाएगा तो हम उसके लिए भी तैयार हैं।

इसके पहले सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग कर दिया। लखनऊ में सोमवार सुबह सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी प्रदर्शन से निपटने की पूरी तैयारी की गई। हालांकि, सपा कार्यालय के सामने पहुंचे कार्यकर्ताओं से पुलिस की भिड़त हो गई जिसके बाद पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तीन विधान परिषद सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

रामपुर: समाजवादी पार्टी सरकार में रामपुर रियासत काल में बने द्वारों को तोड़कर बनवाए गए गेटों के नाम भी अब बदल दिए गए हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बदले हुए गेटों के नाम का अनवारण सोमवार को करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रामपुर में नवाबी दौर में जगह-जगह द्वार बनाए गए थे। सपा शासन काल में आजम खां ने नगर विकास मंत्री रहते शहर के सभी गेटों को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद यहां पर गेटों का निर्माण भी कराया गया। गांधी समाधि के पास नवाब गेट था। इसे तोड़कर और बड़ा गेट बनाया गया। इसका नाम नवाब गेट से बदलकर बाब ए हयात रख दिया गया था। गांधी समाधि के पास ही बाईपास पर नया गेट बनाया गया। इस गेट का नाम बाब ए निजात रखा गया। इसी तरह तोपखाना रोड पर बने गेट को तोड़कर नया गेट बनाया गया। इसका नाम बाब ए इल्म रखा गया। भाजपा सरकार आने के बाद अब इन तीनों गेटों का नाम बदल दिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख