ताज़ा खबरें
दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर में मिला कैश, ट्रांसफर का किया फैसला
संभाजीनगर में ढकी गई औरंगजेब की कब्र, सैलानी नहीं देख सकेंगे मकबरा

आजमगढ़: भाजपा कहती थी कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन इतने साल गुजर गए, अब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। यदि हुई होती तो आज किसान आंदोलन को विवश नहीं हुए होते। देश में बेरोजगारी बढ़ी है, रोजगार कम हुए हैं। रोजगार तभी बढ़ता है जब देश की तरक्की होती है तो आप समझ ही गए होंगे कि देश की तरक्की हो रही है कि नहीं। ये बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के दौरे पर आने के दौरान अतरौलिया डाक बंगले में मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली काफी महंगी हो गई है। डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके चलते महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सरकार किसी भी चीज को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। जहां तक रोजगार देने की बात है तो इसमें भी भाजपा की सरकार फेल है। किसान नाराज है और दिल्ली में धरने पर बैठा है।

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार को अयोध्या, मथुरा और काशी के लिए तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। अयोध्या और मथुरा-वृंदावन के सीमा विस्तार के साथ विकास को नए पंख लगेंगे। काशी में धर्मार्थ कार्य विभाग का निदेशालय बनाया जाएगा। इसके अलावा यूपी के 13 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी गई। 

धर्मार्थ कार्य विभाग में निदेशालय के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है। निदेशालय का मुख्यालय वाराणसी में होगा। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कारिडोर में श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद द्वारा उपलब्ध कराये गए भवन में इसका मुख्यालय बनेगा। उप कार्यालय कैलाश मानसरोवर भवन गाजियाबाद में होगा। इस भवन का उद्घाटन शनिवार को सीएम योगी करेंगे।

आगरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने आगरा के 15वीं वाहिनी पी.ए.सी. परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर शुरुआत की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 8,379.62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत कुल 29.4 किमी. लम्बे दो कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। ताज ईस्ट गेट से सिकन्दरा के बीच लगभग 14 किमी. लम्बा पहला कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैण्ट से कालिन्दा विहार के बीच निर्मित होगा, जिसकी लम्बाई 15.4 किमी. होगी और इसमें कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।

लखनऊ: उतर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। कोरोना संकट के दौरान सोमवार को किसानों के समर्थन प्रदर्शन के दौरान उन पर ये कार्रवाई की गई है। यूपी पुलिस ने अखिलेश यादव समेत पार्टी के 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अखिलेश यादव समेत 28 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि सपा कार्यकर्ता और उनके मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बता दें कि किसान सोमवार को प्रदेश भर में किसान आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उन पर धारा 144 का उल्लघंन करने का भी आरोप है। इस दौरान अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों की आवाज को भाजपा सरकार दबा नहीं सकती। उनकी पार्टी काले कानून की वापसी की मांग कर रहे अन्नदाताओं के समर्थन में डटी रहेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख