- Details
सूरत: सूरत नगर निगम में विपक्षी नेता के भाई सहित तीन लोगों की शहर के अश्विनी कुमार रोड इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। हमले के बाद अज्ञात हमलावर मौके से भाग गए।सूरत नगर के डीसीपी जगदीश पटेल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने शहर के अश्विनी कुमार रोड इलाके में तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तीन मृतकों में से एक व्यक्ति का नाम भरत पटेल है जो सूरत नगर निगम में विपक्षी नेता प्रफुल्ल पटेल का भाई है। अन्य दो की पहचान बालू हिरानी और अशोक पटेल के रूप में की गई है।
- Details
भुज (गुजरात): भारत-पाकिस्तान सीमा पर कोटेश्वर सीमा चौकी के निकट क्रीक क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 14 पाकिस्तानी मछुआरों और चार बच्चों को पकड़ा है। बीएसएफ ने मछली पकड़ने की दो नौकाएं भी जब्त की हैं। भुज में बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चार बच्चों की आयु आठ से 15 वर्ष के बीच है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘क्रीक क्षेत्र में कल दोपहर में गश्त के दौरान बीएसएफ की मरीन बटालियन ने दो पाकिस्तानी नौकाओं को भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ते हुए पाया। दोनों नौकाओं को कोटेश्वर सीमा चौकी से करीब 35 किलोमीटर दूर देखा गया। हमने 18 मछुआरों को पकड़ा है और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए कोटेश्वर लाये हैं।’’ बयान में कहा गया कि मशीनीकृत नौकाओं की तलाशी के दौरान बीएसएफ कर्मियों को करीब 350 किलोग्राम मछली, मछली पकड़ने वाले चार जाल, एक बर्फ बाक्स और प्लास्टिक कैन में अतिरिक्त ईंधन रखा मिला। अधिकारी के अनुसार बीएसएफ द्वारा जांच पूरी कर लिये जाने के बाद सभी मछुआरों को दयापुर पुलिस थाने को सौंप दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा भारत-पाकिस्तान भूमि सीमा और भारतीय जलक्षेत्र में पकड़े जाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट एवं वीजा कानून का उल्लंघन करने के लिए शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें भुज स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र भेजा जाता है।
- Details
अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने रविवार को अधिसूचना जारी कर गैर-आरक्षित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। सरकार ने दो दिन पहले ही राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस कदम की घोषणा की थी। राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जारी गुजरात गैर-आरक्षित आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (राज्य में शिक्षण संस्थानों और राज्य के तहत सेवाओं में नियुक्तियों तथा पदों में आरक्षण) अधिसूचना, 2016 गैर-आरक्षित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले ऐसे लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये से ज्यादा नहीं है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को दिया जा रहा यह आरक्षण एससी, एसटी और एसईबीसी वर्ग को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले आरक्षण से इतर है। अधिसूचना में कहा गया है, 'गैर-आरक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग ने आर्थिक रूप से संपन्न ऊंचे वर्गों के साथ चल पाने में अपनी असमर्थता जताई है।
- Details
अहमदाबाद: वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में अपना हमला तेज करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज (शुक्रवार) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए उनसे अगस्ता वेस्टलैंड को दी गयी ‘रियायतों की संख्या’ बताने को कहा जिससे भारत के हितों के साथ समझौता किया गया। मीडिया के सामने गांधी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सौदे को अंतिम रूप देने के तुरंत बाद इतालवी मीडिया में सौदे में घूस की खबरें आयी लेकिन तत्कालीन संप्रग सरकार इसे रोके जाने वाले निविदा प्रावधान करने की बजाए आगे बढ़ी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ‘‘साबित’’ होने के बाद 2013 में इसे ‘होल्ड’ पर रखा गया। साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रमुख को जवाब देना चाहिए कि इस देरी के लिए कौन जिम्मेदार था। शाह ने कहा कि हेलिकॉप्टरों की खरीद के लिए निविदा केवल मूल उपकरण निर्माताओं :ओईएम: के लिए थी, लेकिन अगस्तावेस्टलैंड को ओईएम की शर्ते पूरी नहीं करने के बावजूद अनुमति दी गयी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा, ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि बदलाव के पीछे कौन था?
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






