ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के एम्स में भर्ती मनोहर पर्रिकर बहुत बीमार हैं और भगवान के आशीर्वाद से ही जी रहे हैं। लोबो ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन पर्रिकर मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे देंगे या उन्हें कुछ हो जाएगा उस दिन गोवा राजनीतिक संकट में चला जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता लोबो ने कहा, उन्हें जो बीमारी है उसका कोई इलाज नहीं है।

मनोहर पर्रिकर के मुख्यमंत्री रहने तक कोई राजनीतिक संकट नहीं है, लेकिन जिस दिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस्तीफा दे दिया या उन्हें कुछ हो गया तब राजनीतिक संकट होगा। वह बहुत बीमार हैं। उन्होंने कहा, वह भगवान के आशीर्वाद से जी रहे हैं और काम कर रहे हैं। पर्रिकर गोवा में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसको गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और तीन निर्दलीयों का समर्थन है।

पणजी: गोवा से भाजपा नेता ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के ‘जोश’ के कारण कांग्रेस और उसके नेतृत्व के ‘होश’ उड़ गए हैं। दक्षिण गोवा से भाजपा सांसद नरेंद्र सवाईकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पर्रिकर से मुलाकात की जहां वह अपनी चिकित्सा जांच के सिलसिले में आए थे। मुलाकात के बाद उन्होंने टि्वटर पर कहा कि मुख्यमंत्री पहले की तरह हंसमुख और खुशमिजाज हैं।

सवाईकर ने ट्वीट किया, नई दिल्ली में एम्स में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की। वह नियमित जांच के लिए यहां आए हैं और पहले की तरह हंसमुख तथा खुशमिजाज हैं। करोड़ों लोगों का योद्धा। उनके जोश से कांग्रेस और उसके नेतृत्व के होश उड़ गए हैं। पर्रिकर ने बुधवार को गोवा विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा था, मैं जोश में बजट पेश कर रहा हूं। जोश बहुत, बहुत ज्यादा है और पूरी तरह होश में हूं। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाला गोवा प्रशासन ध्वस्त हो गया है और राज्य पर कर्ज बढ़ रहा है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिष्टाचार भेंट का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने संबंधी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के आरोप को खारिज कर दिया है। मनोहर पर्रिकर के पत्र लिखने के बाद राहुल ने भी पत्र लिखकर ही जवाब दिया। उन्होंने बुधवार को कहा कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री के साथ हुई कोई निजी बातचीत साझा नहीं की है। उन्होंने राफेल मामले से जुड़ी वही बातें की, जो पहले से सार्वजनिक पटल पर हैं। राहुल ने पर्रिकर को लिखे जवाबी पत्र में कहा, ‘पर्रिकर जी, मैं यह सुनकर आहत हूं कि कथित तौर पर आपने मुझे कोई पत्र लिखा और मुझे पढ़ने का मौका मिलने से पहले ही मीडिया में लीक कर दिया।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे इस अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण विवाद पर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि पर्रिकर का पत्र मीडिया को लीक किया गया। मैं सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि मेरा आपके यहां दौरा पूरी तरह निजी था। निःसंदेह आपको यह याद होगा कि जब अमेरिका में आपका उपचार चल रहा था, तब भी मैंने आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए संपर्क किया था।’

पणजी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से गोवा विधानसभा में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान राहुल ने परिकर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आज गोवा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। यह मेरी निजी यात्रा थी। दोपहर में केरल के कोच्चि में मतदान बूथ समिति के सदस्यों को संबोधित करुंगा। इस बैठक का सीधा प्रसारण मेरे फेसबुक पेज पर होगा।'

गोवा कांग्रेस विधायक दल के मुखिया चंद्रकांत कावलेकर ने राहुल और परिकर की मुलाकात को लेकर ने कहा, 'राहुल जी गोवा में निजी यात्रा पर आए हैं। वह मुख्यमंत्री से उनके स्वास्थ्य को लेकर मुलाकात की। मैंने उनसे कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करने का अनुरोध किया। जिसे उन्होंने माना और सभी से मुलाकात की।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख