ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: विपक्षी कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा नीत राज्य प्रशासन 'चरमरा गया है और राज्य कर्ज में डूब रहा है लेकिन मुख्यमंत्री लोगों में जोश की बात कर रहे हैं। पणजी में रविवार को मांडवी नदी पर बने तीसरे पुल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पर्रिकर ने हाल में रिलीज फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लोकप्रिय संवाद से अपने भाषण की शुरुआत की थी और जन सभा से कहा था, 'हाउ इज द जोश? सेना द्वारा सितंबर 2016 में किए गए सर्जिकल हमले के दौरान पर्रिकर रक्षा मंत्री थे।

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने पर्रिकर पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रशासन चरमरा गया है और राज्य ''संकट में घिर रहा है। ऐसे में कुछ नेता पूछ रहे हैं, ''जोश कैसा है? चोडनकर ने संवाददाताओं से कहा, 'पहले होश में आओ, बाद में जोश की बात करो। राज्य में हर कोई सो रहा है। मंत्री सो रहे हैं और इस कारण प्रशासन चरमरा गया है। उन्होंने कहा, आपको लोगों में जोश कैसे दिखाई देगा? जोश लाने के लिए केवल पुल का उद्घाटन करना ही काफी नहीं है। सरकार को पहले होश में आना चाहिए।

पणजी: भारी हंगामेदार शीतकालीन सत्र के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गोवा में अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ छुट्टी बिता रहे हैं। रविवार को लंच के लिए अपनी मां के साथ दक्षिणी गोवा के लोकप्रिय 'फिशरमैन्स व्हार्फ' रेस्टोरेंट में अचानक पहुंचे राहुल को देखकर वहां पर लोग हैरान हो गए। नीली टी-शर्ट में लंच के लिए आए राहुल गांधी ने वहां पर आए लोगों की रिक्वेस्ट पर फोटोग्राफ्स और सेल्फी के लिए पोज भी दिए। अपने रिश्तेदारों के साथ रेस्टोरेंट पहुंची गोवा की डेंटिस्ट रचना फर्नांडिस ने बताया कि राहुल अपनी मां के साथ बेहद शांतिपूर्ण तरीके से लंच किया और उनके साथ कोई भी गार्ड वहां पर मौजूद नहीं था।

फर्नांडिस ने कहा- “जब हमने उनसे फोटोग्राफ के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि बिल चुकाने के बाद वे आ रहे हैं।” जैसे ही उन्होंने बिल चुकाया उसके बाद राहुल फोटो के लिए आए। फर्नांडिस ने कहा- वह बेहद घटिया राजनीति की दुनिया में बहुत ही अच्छे हैं। राहुल और उनकी मां तीन दिवसीय छुट्टी के लिए गोवा दौरे पर हैं।

मडगांव (गोवा): कोलकाता की एक रैली के दौरान नजर आयी विपक्षी एकता से बेपरवाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इसे भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन करार देकर खारिज कर दिया और कहा कि इन दलों के पास धनशक्ति है जबकि भाजपा के पास जनशक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 फीसद के सामान्य वर्ग कोटा को लागू करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सीटें बढ़ायी जाएंगी।

वह वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, हतकाननांगले, मधा और सतारा तथा दक्षिण गोवा के लोकसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कई विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कोलकाता में रैली में पहुंचे थे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने और मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्रतिबद्धता जताई थी। विपक्ष के कई नेताओं ने ईवीएम की जगह मतपत्रों का इस्तेमाल किये जाने की मांग की थी। उन्होंने ईवीएम को ‘‘सभी प्रकार की गड़बड़ियों’’ का कारण बताया था। मोदी ने कहा कि विपक्ष को आगामी चुनावों में हार नजर आ रही है। ऐसे में वह अपनी हार से पहले बहाना ढूंढ रहा है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदनाम कर रहा है।

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा उद्धृत ऑडियो क्लिप को, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा विपक्षी दल के झूठ का पर्दाफाश किए जाने के बाद वे तथ्यों को तोड़ने- मरोड़ने के लिए व्याकुल हैं। कांग्रेस ने पर्रिकर का हवाला देते हुए कहा था कि राफेल सौदे पर फाइल उनके शयन कक्ष में पड़ी हुई है। इसके कुछ ही घंटे बाद पर्रिकर ने बयान दिए। इससे पहले कांग्रेस ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर एक ऑडियो क्लिप जारी किया।

ऑडियो में मंत्री ने कहा कि पिछले हफ्ते गोवा कैबिनेट की बैठक के दौरान पर्रिकर ने बताया था कि उनके शयन कक्ष में राफेल सौदे से जुड़ी हुई पूरी फाइल और सभी दस्तावेज मौजूद हैं। दिल्ली में संसद के बाहर आज सुबह कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के सामने इस ऑडियो क्लिप को जारी किया। सुरजेवाला ने यह भी पूछा कि क्या इस कारण राफेल सौदे में संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने के आदेश नहीं दिए जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख