ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: ड्रिप लगाकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज एक जनवरी को राज्य सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री पर्रिकर ने अपने कैबिनेट साथियों के साथ मीटिंग की। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद लोगों ने उनके साहस की तारीफ की और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं दी। स्थानीय मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, पर्रिकर करीब 5 महीने बाद अपने ऑफिस पहुंचे। आपको बता दें कि सीएम पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं और वह अक्टूबर से ज्यादातर समय अपने घर में ही बिता रहे हैं।

आपको बता दें कि दिसंबर में बंबई उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री पर्रिकर की मेडिकल जांच कराने और उनकी बीमारी को जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करने वाली एक याचिका खारिज कर दी थी। 16 दिसंबर को पर्रिकर ने जौरी और मंडोवी ब्रिज के निमार्ण कार्यों का निरीक्षण किया था। इसके बाद भी वे खूब चर्चा में आ गए थे। दरअसल, अपने स्वास्थ्य के कारण ही उन्होंने केन्द्रीय प्रतिरक्षा मंत्रालय छोड़ी थी।

पणजी: गोवा में बृहस्पतिवार को तड़के पालोलेम बीच की ओर जा रही 48 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला पर्यटक के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का सामान भी लूट लिया और फरार हो गया। पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि घटना पणजी से लगभग 100 किलोमीटर दूर कानाकोना में सुबह करीब चार बजे हुई। तब महिला दक्षिण गोवा जिले में पालोलेम बीच की तरफ जा रही थी।

उन्होंने बताया, 'महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह कानाकोना रेलवे स्टेशन से बीच की तरफ जा रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन खींचकर सड़क के किनारे ले गया और उससे बलात्कार किया।' पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के तीन बैग लेकर भी भाग गया। महिला को उत्तरी गोवा स्थित थिविम स्टेशन जाने के लिए कानाकोना से एक ट्रेन पकड़नी थी लेकिन ट्रेन लेट थी इसलिए वह पालोलेम बीच के समीप स्थित उसी जगह पर जा रही थी जहां वह ठहरी थी।

पणजी: गोवा के बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को यहां मंडोवी नदी पर बन रहे एक पुल का निरीक्षण किया। दिल्ली स्थित एम्स से छुट्टी के बाद करीब दो महीने में वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। पर्रिकर एम्स से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्टूबर को गोवा लौट आए थे और तब से अपने घर पर हैं। मुख्यमंत्री ने बाद में अगासैम गांव के पास जुआरी नदी पर बन रहे एक पुल का भी मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और एम्स से छुट्टी के बाद यहां नजदीक में अपने निजी आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 14 अक्टूबर के बाद यह पहली बार है जब वह अपने घर से बाहर निकले हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री पोरवोरिम से मर्सेस गए और पुल का निरीक्षण किया। यह मंडोवी नदी पर बनने वाला तीसरा पुल है। इस पुल के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। यह पणजी को शेष गोवा से जोड़ेगा।

पणजी: कांग्रेस ने गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले तेज करते हुए एक बार फिर शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई है। हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखने के एक दिन बाद पार्टी ने यह मांग की है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की वर्ष 2017 में गोवा में सत्ता ‘हड़पने’ की हरकत राष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ रही। उन्होंने बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्ता में बने रहने देने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा की भी निंदा की।

एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल किए जाने पर चूडांकर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सता में बने रहने की अनुमति देने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निष्फल प्रयासों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके विपरीत, गोवा की नाकामयाबी से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान हुआ है।’’ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख