- Details
पणजी: गोवा में दो दिन पुरानी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सरकार का 20 विधायकों ने समर्थन किया, 15 ने विरोध किया । फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में मनोहर पर्रिकर के लिए शोक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया था। सावंत ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार ने बुधवार को सदन में शक्ति परीक्षण करवाने के लिए कहा है ताकि वह अपना बहुमत साबित कर सके।
इस तटवर्ती राज्य में भाजपा नीत सरकार ने 21 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। इनमें भाजपा के 12 तथा सहयोगी दल गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) एवं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन-तीन तथा तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा की वास्तविक संख्या घटकर 36 रह गयी है क्योंकि मनोहर पर्रिकर एवं भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा का निधन हो गया तथा कांग्रेस के दो विधायकों सुभाष शिरोडकर एवं दयानन्द सोप्ते ने त्यागपत्र दे दिया था।
- Details
पणजी: सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में जारी सियासी उठापटक पर विराम लग गया है। लंबी माथापच्ची के बाद गोवा की कमान विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत को सौंपी गई है, जिसका औपचारिक शपथग्रहण समारोह गोवा के राजभवन में हुआ। रात 1.50 बजे सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि मनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा में राजनीतिक संकट शुरू हो गया था। एक ओर जहां कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर रही थी तो दूसरी ओर भाजपा के खेमे में भी इसे लेकर चर्चा हो रही थी।
नवनियुक्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि मुझे सभी सहयोगियों के साथ एक स्थिरता के साथ आगे बढ़ना है। अधूरे कामों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी होगी। मैं मनोहर पर्रिकर जी के जितना काम नहीं कर पाऊंगा लेकिन जितना संभव हो सके काम करने की कोशिश करूंगा। एमजीपी के मनोहर अजगांवकर, भाजपा के मौविन गोडिन्हो, विश्वजीत राणे, मिलिंद नाइक और निलेश कैबरल, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विनोद पल्येकर और जयेश सालगांवकर और निर्दलीय विधायक रोहन खैतान और गोविंद गावडे ने भी राजभवन में राज्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
- Details
पणजी: भाजपा के प्रमोद सावंत गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सहयोगी दलों के साथ हुए समझौते के तहत भाजपा के गठबंधन सहयोगियों के दो विधायक उपमुख्यमंत्री होंगे। सावंत अभी गोवा विधानसभा के अध्यक्ष है। वह मनोहर पर्रिकर का स्थान लेंगे, जिनका रविवार को निधन हो गया था। दो उपमुख्यमंत्री गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धावलीकर होंगे। गोवा सूचना विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सोमवार रात अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अपने सहयोगी दलों के साथ हुई कई बैठकों के बाद भाजपा राज्य में इस गतिरोध को दूर करने में सफल रही। पर्रिकर जब मुख्यमंत्री थे तो उस समय (उपमुख्यमंत्री पद) की इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ''हम गठबंधन के सहयोगियों को राजी करने में सफल रहे और राज्य के लिए दो उपमुख्यमंत्रियों के फार्मूले को अंतिम रूप दिया।"
- Details
पणजी: प्रमोद सावंत गोवा के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा विधायक और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत के नाम की चर्चा पहले से ही चल रही थी। सावंत के साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का नाम गोवा के मुख्यमंत्री पद के संभावितों में शामिल था। विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने सोमवार को यह बात कही। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात के बाद बाहर आते हुए उन्होंने सोमवार अपराह्न यह बात कही। लोबो ने कहा, “हम जल्द ही गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीदवार के नाम का एलान करेंगे। हम अपने गठबंधन सहयोगियों को भरोसे में लेने के बाद यह करेंगे।”
इससे पहले गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत के साथ गडकरी से मुलाकात की। इससे पहले गडकरी ने सुदीन धवलीकर के नेतृत्व में आए महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के विधायकों तथा भाजपा विधायक विश्वजीत राणे से मुलाकात की। धवलीकर और राणे भी मुख्यमंत्री बनने के आकांक्षी हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






