- Details
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक गाड़ी के चिनाब नदी में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। गाड़ी दच्छन में टेंडर नाला के पास याइवन में एक गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन और उधमपुर जैसे पहाड़ी जिले खतरनाक सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाने जाते हैं। विशेषज्ञ इन सड़क दुर्घटनाओं के लिए खराब सड़कों, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, रोड रेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने जैसी आदतों को जिम्मेदार मानते हैं। ट्रैफिक विभाग ने ऐसी लापरवाहियों की जांच के लिए अधिकारियों की विशेष टीमें तैनात की हैं। जम्मू और घाटी में आरटीओ अक्सर ऐसे अपराधों के लिए मिलने वाली सजा के बारे में जानकारी देते रहते हैं।
- Details
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 21 सितंबर से शीतकालीन विधानसभा सत्र बुलाया है। एलजी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर विधानसभा का सत्र बुलाया। विधानसभा, जम्मू-कश्मीर सरकार का विधायी अंग है। वर्तमान में इसमें 95 सदस्य हैं, जो 95 निर्वाचन क्षेत्रों से सीधे चुने जाते हैं। विधानसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है, जब तक कि इसे पहले भंग न कर दिया जाए।
अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने से पहले, राज्य में द्विसदनीय विधायिका थी, जिसमें उच्च सदन को विधान परिषद और निचले सदन को विधानसभा कहा जाता था। संसद द्वारा 5 अगस्त, 2019 को पारित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम ने इसे एक सदनीय विधायिका से बदल दिया और साथ ही राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में पुनर्गठित किया। वर्तमान 13वीं विधानसभा का चुनाव सितंबर और अक्टूबर 2024 में हुआ था।
- Details
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी में तैनात सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त की प्रशासनिक छुट्टी दे दी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े ग्रुप की धमकी के बाद कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने भी उन्हें ड्यूटी पर नहीं जाने की सलाह दी है। जो कर्मचारी घाटी में रह रहे हैं, उन्हें बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का दावा किया है।
पिछले दिनों लश्कर से जुड़े एक आतंकी संगठन ने धमकी वाली हिट लिस्ट जारी की थी। उसमें सरकारी महकमों में काम करने वाले कई कश्मीरी पंडितों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल थे। इनमें अधिकतर कर्मचारियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत की गई थी। आतंकी संगठन की धमकी वाली चिट्ठी से कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त सभी कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है।
- Details
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते शनिवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने भगवती नगर बेस कैंप से नया जत्था रवाना नहीं किया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन, पत्थर गिरने और अन्य अवरोधों की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, रामबन जिले के साथ कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब है। बारिश के कारण सड़क और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मौसम और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही जम्मू से श्रद्धालुओं की आगे की आवाजाही शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
दर्शन के बाद 1,202 श्रद्धालु जम्मू रवाना
इस बीच, पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके 1,202 श्रद्धालुओं को बालटाल बेस कैंप से जम्मू लौटने की अनुमति दे दी गई। श्रद्धालुओं का यह जत्था 44 वाहनों के काफिले में जम्मू के लिए रवाना हुआ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






