ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में छात्र आरक्षण नीति के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कई प्रमुख नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इसमें पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी शामिल हैं।

यह कार्रवाई रविवार 28 दिसंबर को श्रीनगर में हुई, जिसका उद्देश्य छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकना बताया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिन नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है, उनमें महबूबा मुफ्ती के साथ उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी, पीडीपी नेता वहीद पारा और पूर्व श्रीनगर मेयर जुनैद मट्टू को भी नजरबंद किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इन सभी नेताओं के आवासों पर पुलिस तैनात की गई और बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई।

दरअसल छात्र मौजूदा आरक्षण नीति के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे और उनका आरोप है कि कोटा प्रणाली को तर्कसंगत बनाने में लगातार देरी हो रही है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार को एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया, जिस वजह से वह जामा मस्जिद में नमाज अदा नहीं कर पाए। उनके कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण धार्मिक या सामुदायिक गतिविधियों पर रोक लगाना बेहद दुखद और अन्यायपूर्ण है।

जुमे की नमाज अदा करने से रोका गया

‘मीरवाइज मंजिल’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘अधिकारियों ने आज (शुक्रवार को) एक बार फिर मीरवाइज कश्मीर को नजरबंद कर दिया। उन्हें श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे का खुतबा (संबोधन) देने और नमाज अदा करने से रोका गया है।’’ पोस्ट में यह भी बताया गया है कि उमर फारूक को वार्षिक मीरवाइज फाउंडेशन कैलेंडर की शुरुआत भी करनी थी। पोस्ट के मुताबिक, “यह कार्यक्रम हमारी साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए है, लेकिन उन्हें (उमर फारूक को) बलपूर्वक इससे भी वंचित कर दिया गया।”

जम्मू: जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में शनिवार को रिंग रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रही एक निजी स्कूल की बस डिवाइडर पार कर पलट गई, जिससे कम से कम 35 से अधिक स्कूली छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह बस निजी स्कूल प्रगवाल अखनूर के छात्रों को पिकनिक से वापस ला रही थी। अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।

हादसे में घायल छात्रों को तुरंत उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायल छात्रों को एआईआईएमएस जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य को नजदीकी अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मी​डिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर का एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है, जबकि एक आतंकवादी के घायल होने की भी आशंका है। वहीं, सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर कई आतंकवादियों को घेर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी रुक चुकी है, लेकिन पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेर लिया है और आतंकवादियों के भागने के सभी रास्ते को बंद कर दिया गया है।

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख