ताज़ा खबरें
'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी योग्य शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी': ममता
राहुल गांधी बेगुसराय में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में हुए शामिल
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार नहीं उतारेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में आप को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

आप ने 15 फीसदी महिलाओं को दिया मौका 

आप ने पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, यानि 15% महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी। चौथी व अंतिम सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा है। ग्रैटर कैलाश से मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने आज अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी यानि अपनी पुरानी ही सीट से मैदान में होंगी।

वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। आप ने इस लिस्ट में 38 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

आप ने अपने ज्यादातर निवर्तमान विधायकों पर किया भरोसा

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप की आखिरी सूची में ज्यादातर नाम वे हैं, जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव जीता था। यानि आप ने अपने निवर्तमान विधायकों को ही दोबारा टिकट दिया है। जबकि सीएम आतिशी कैबिनेट के मंत्रियों सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश कुमार अहलावत का टिकट दोहराया गया है। इसके अलावा आप ने पार्टी के बड़े चेहरों में से सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानातुल्ला खान पर भी भरोसा जताया गया है।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस बार किस सीट से लड़ेंगे, इसका उन्होंने खुलासा कर दिया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी की सीट भी बता दी। आज तक से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि इस बार भी वो नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे और सीएम आतिशी अपनी कालकाजी सीट से लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी सीट नहीं बदल रहे हैं। बाकी सीटों पर भी जल्द ही हम घोषणा कर देंगे।

मनीष सिसोदिया की सीट क्यों बदली?

क्या ऐसा लग रहा था कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की सीट नहीं जीत पाएंगे इसलिए उनकी सीट बदल दी गई? इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ऐसा नहीं है। मनीष सिसोदिया अवध ओझा को पार्टी में लेकर आए। अवध ओझा इस देश में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं। जब मनीष अवध ओझा को लेकर आए तो उन्होंने सीट ऑफर किया था कि मैं अपनी सीट आपको दे रहा हूं। शिक्षक की सीट मैं शिक्षक को विरासत में दे रहा हूं।"

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में गुरुवार को फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। कहा जा रहा है कि इस दौरान छात्रों पर पथराव किया गया। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने इन आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पथराव की कोई घटना नहीं हुई है और फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही है।

स्क्रीनिंग के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा पथराव का आरोप

वहीं, एबीवीपी अध्यक्ष राजेश्वर ने बताया कि 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म शुरू होने के आधे घंटे के बाद साबरमती हॉस्टल की छत के ऊपर से कुछ छोटे पत्थर फेंके गए थे। राजेश्वर के मुताबिक जब छात्र हॉस्टल गए तो पत्थर फेंकने बंद हो गए। दस मिनट बाद फिर पत्थर चलने लगे। छात्र कुछ समझ पाते इस बीच तीसरी बार भी पत्थर फेंके गए। छात्र भागकर साबरमती हॉस्टल पहुंचे तो दो-तीन लड़के वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद हॉस्टल के सुरक्षाकर्मी वहां तैनात कर दिए गए। राजेश्वर ने कहा कि इसकी शिकायत जेएनयू प्रशासन से की जाएगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख