- Details
चंडीगढ़: अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। आशीष खेतान ने आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से की थी। आशीष खेतान ने कहा था, ‘आम आदमी पार्टी के लिए ये घोषणापत्र बाइबिल भी है, गीता भी है और गुरुग्रंथ साहिब भी।’ आशीष खेतान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। खेतान के खिलाफ यह मामला पंजाब विधानसभा चुनाव के वास्ते आम आदमी पार्टी द्वारा युवाओं के लिए अपने घोषणापत्र को जारी करने के दौरान इसे धार्मिक पुस्तकों के समकक्ष बताने के लिए माफी मांगे जाने के एक दिन बाद दर्ज किया गया। अमृतसर के सिविल लाइन्स पुलिस थाने में बीती रात खेतान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्थाओं का अपमान कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों को अंजाम देना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त अमर सिंह चहल ने बताया कि यह मामला अखिल भारतीय सिख छात्र संघ (एआईएसएसएफ) के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद की शिकायत पर कल दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आप नेता ने अपने ‘युवाओं के लिए घोषणापत्र’ को अमृतसर में जारी करते समय इसे ‘गुरूग्रंथ साहिब’ तथा अन्य धार्मिक पुस्तकों के समकक्ष बता कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
- Details
मालेरकोटला : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ ‘राष्ट्र विरोधी’ तत्व देश को ‘अस्थिर’ करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे अपने नापाक मंसूबों में कभी सफल नहीं होंगे। केजरीवाल पंजाब के मालेरकोटला में रोजा इफ्तारी के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग धर्म के नाम मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मुझे दुख है कि उन्हें मुझे बदनाम करने के लिए धार्मिक पुस्तक अपवित्र करने का काम करना पड़ा। आप को बदनाम करने के चक्कर में उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।’
- Details
अमृतसर: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए युवाओं के वास्ते 51-सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए ऐलान किया कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर वादों को पूरा करना प्राथमिकता होगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं की तर्ज पर किसानों, दलितों के लिए अलग से घोषणा पत्र लाएगी। दिल्ली के बाद आप पंजाब विधानसभा चुनाव पर नजर टिकाए हुई है और आप नेताओं को विश्वास है कि पार्टी पंजाब में दिल्ली जैसी जीत दोहराएगी। अरविंद केजरीवाल रविवार से 3 दिनों के पंजाब दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन वो अमृतसर पहुंचे और उन्होंने स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद साथ ही दुर्गायाना देवी के दर्शन भी किए। शाम में उन्होंने रंजीत एवेन्यू में एक रैली को संबोधित किया। इस बीच शिरोमणी अकाली दल ने पूछा है कि केजरीवाल पहले ये बताएं कि उन्होंने दिल्ली के नौजवानों के लिए क्या किया है। पार्टी प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने केजरीवाल से दिल्ली के बेरोजगारों के लिए 8 लाख रोजगार पैदा करने के उनके चुनावी वादों पर सवाल किया है।
- Details
चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। उनकी पार्टी आप के एक विधायक धार्मिक ग्रंथ के अपमान के मामले में फंस गए हैं। पंजाब के मलेरकोटला में 24 जून को एक धार्मिक ग्रंथ को कथित तौर पर अपवित्र करने के मामले में पंजाब पुलिस आप विधायक नरेश यादव को सम्मन करेगी। दरअसल, इस मामले के एक मुख्य आरोपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के महरौली से विधायक यादव के कहने पर उसने ये हरकत की। दूसरी तरफ, आप विधायक और उनकी पार्टी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले यह आप की छवि धूमिल करने की साजिश है। अरविंद केजरीवाल आज से पंजाब में तीन दिनों का प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं। संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतपाल सिंह थिंड ने कहा, हम मलेरकोटला की घटना के संदर्भ में पूछताछ के लिए आप विधायक नरेश यादव को सम्मन करेंगे। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ को अपवित्र करने के आरोपी से पूछताछ के दौरान विधायक का नाम आया। थिंड ने दावा किया, पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने विधायक से मुलाकात की थी। आरोपी और विधायक के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना के पीछे मास्टरमाइंड आप विधायक हो सकते हैं तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि यादव से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। संगरूर पुलिस ने मलेरकोटला की घटना के संदर्भ में बीते 27 जून को विजय कुमार, नंद किशोर गोल्डी और गौरव को गिरफ्तार किया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






