ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: देश के कई राज्यों में मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ विपक्षी दलों के आरोपों के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज आरोप लगाया कि बीजेपी को लाभ पहुंचाने के लिए विधानसभा चुनाव में राज्य की 27 सीटों पर वोट चोरी हुई। उन्होंने सीटों की डीटेल्स के साथ बताया कि इन सीटों पर कांग्रेस जितने वोटों से हारी उससे कहीं ज्यादा वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ था।

मतदाता वृद्धि हार के अंतर से बहुत अधिक

उमंग सिंघार ने एक संवाददाता सम्मेलन में डेटाबेस-आधारित ग्राफिक्स और आंकड़ों के जरिए यह दावा भी किया कि चुनाव से कुछ महीने पहले लाखों मतदाता जोड़े गए और जिन क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवार कम अंतर से हारे, उनमें मतदाता वृद्धि हार के अंतर से बहुत अधिक पाई गई। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश की 27 से अधिक सीट पर वोट चोरी हुई और बीजेपी को अनैतिक लाभ देने के लिए ऐसा किया गया।’’

उमंग सिंघार ने मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम विवरण पेश किया और 27 विधानसभा क्षेत्रों की तालिका सामने रखी।

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में भारी बारिश के बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बने रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल 24 घंटे की मूसलाधार बारिश में भरभरा कर ढह गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान एयरपोर्ट क्षेत्र की जमीन धंस गई और दीवार का एक हिस्सा धराशायी हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर नवनीत चौधरी के मुताबिक, "ज्यादा पानी के दबाव की वजह से दीवार टूट गई। यह बाउंड्री वॉल केवल हवा और घुसपैठ से बचाव के लिए थी, पानी को रोकने की इसकी क्षमता नहीं थी।"

रनवे सुरक्षित, फ्लाइट संचालन जारी

घटना के बाद अथॉरिटी ने बताया कि रनवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और एयरपोर्ट से नियमित रूप से फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। फिलहाल यहां से दो 19-सीटर विमानों का संचालन हो रहा है, जो भोपाल, खजुराहो, जबलपुर और सिंगरौली को रीवा से जोड़ते हैं।

शिलांग: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पत्नी सोनम समेत चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 'एक्स' पर लिखा, राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

वहीं, इस मामले में मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भोपाल: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को लेकर कहा कि इन पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर... करके सीजफायर कर दिया। राहुल गांधी का ये बयान एक्स पर शेयर किया गया है।

देश में चल रही है विचारधारा की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही बीजेपी-आरएसएस का चरित्र है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में इंदिरा गांधी को जो करना था वो उन्होंने किया। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल सरेंडर करने वाले लोग नहीं थे। ये सुपर पॉवर से लड़ने वाले लोग थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख