ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इंदौर: इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई अन्य लोग बीमार पड़े हैं। इस गंभीर घटना को लेकर भाजपा नेत्री एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की तीखी आलोचना की।

'जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती': उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रदेश, सरकार और व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित करने वाली हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती और गंदगी होना और जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गईं और अब भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा नेत्री उमा भारती ने आगे कहा कि जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि मृतकों के परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा।

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में उल्टी-दस्त से पीड़ित होने के बाद कम से कम चार मरीजों की आधिकारिक मौत और 1,400 से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने के बीच एक प्रयोगशाला की जांच में पुष्टि हुई है कि यह प्रकोप दूषित पेयजल के कारण ही फैला था। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि शहर के एक चिकित्सा महाविद्यालय की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि भागीरथपुरा क्षेत्र में पाइपलाइन में लीकेज के कारण पेयजल दूषित हुआ था। हालांकि, उन्होंने जांच रिपोर्ट का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि भागीरथपुरा में एक पुलिस चौकी के पास पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में उस जगह लीकेज मिला, जिसके ऊपर एक शौचालय बना हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि इस लीकेज के कारण ही पेयजल दूषित हुआ।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया, ‘‘हम भागीरथपुरा में पेयजल आपूर्ति की पूरी पाइपलाइन की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि पता चल सके कि किसी और जगह तो लीकेज नहीं है।’’

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कथित तौर पर दूषित पानी पीने के कारण 30 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय पार्षद के मुताबिक, बीमार लोगों में शामिल 80 वर्षीय व्यक्ति की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने मीडिया को बताया कि शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र के कम से कम 32 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया,‘‘मरीजों का कहना है कि दूषित पानी पीने के बाद उन्हें उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी की दिक्कतें शुरू हो गईं।’’

हासानी ने बताया कि भागीरथपुरा क्षेत्र से पेयजल के नमूने लिए गए हैं जिनकी जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर आएगी। इस बीच, सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जाए। भागीरथपुरा के लोगों का कहना है कि वे नगर निगम के नल कनेक्शन के जरिये घर-घर पहुंचने वाला नर्मदा नदी का दूषित पानी पीने से बीमार हुए।

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है और कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में दवा जहर बन रही हो, मासूम बच्चों को एचआईवी विषाक्त खून चढ़ाया जा रहा हो, नवजातों को चूहे कुतर रहे हों और अस्पतालों के आईसीयू में आग लगती हो, वहां सरकार की चुप्पी संवेदनहीनता को उजागर करती है।

जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार को घेरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश के विजन और अपने ही वचन पत्र की अधूरी गारंटियों पर चर्चा करने के बजाय सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है। पटवारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर पांच सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में निजी भागीदारी क्यों की जा रही है?

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख