ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

सेन ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर बीजेपी सरकार को घेरा है। पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े मंत्री शामिल हुए। बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिम्मेदार लोगों पर दर्ज हो एफआईआर

कांग्रेस ने देश के सबसे साफ शहर में हुई इस घटना को लेकर बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की। पेयजल त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने शहर के बड़ा गणपति चौराहे से राजबाड़ा चौराहे तक ‘न्याय यात्रा’ निकाली। इस पैदल मार्च में प्रदेश के कई कांग्रेस विधायकों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस रविवार को सुबह 11 बजे इंदौर में भागीरथपुरा पानी त्रासदी और मनरेगा में हाल ही में हुए बदलावों के विरोध में राज्य स्तरीय न्याय यात्रा निकालेगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि मार्च बड़े गणपति मंदिर से शुरू होगा और मां अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति के पास राजवाड़ा चौक तक जाएगा। इसमें वरिष्ठ नेताओं, चुने हुए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

भोपाल में राज्य कांग्रेस कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की।

प्रवीण सक्सेना ने भागीरथपुरा घटना को "सरकार द्वारा प्रायोजित हत्याएं" बताया और बीजेपी सरकार पर आपराधिक लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जहरीले पानी की वजह से बीस लोगों की मौत हुई और एक हज़ार से ज़्यादा लोग बीमार पड़ गए।

नई दिल्ली: हिंदी के अप्रतिम कथाकार, ‘पहल’ पत्रिका के संपादक ज्ञानरंजन के निधन के साथ हिन्दी कहानी में प्रगतिशील चेतना और साहित्यिक पत्रकारिता के एक युग का अवसान हो गया। ‘पहल’ पत्रिका के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज ने उनके निधन की सूचना साझा की।

ज्ञानरंजन का निधन 7 जनवरी की रात 10.30 बजे जबलपुर के एक अस्पताल में हुआ, जहां सुबह ही उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था। वह 90 वर्ष के थे। उनकी पहचान जितना उनकी कहानियों से होती है, उससे कहीं ज्यादा उस ‘पहल’ पत्रिका के लिए जिसका ध्येय वाक्य ही था “इस महादेश के वैज्ञानिक और प्रगतिशील वैचारिक विकास के लिए”। साठ के दशक में शुरू हुई यह पत्रिका अपने समय में देश की प्रगतिशील चेतना का सशक्त स्वर भी थी और प्रेरणा भी।

ज्ञानरंजन को एक अप्रतिम कथाकार, सशक्त गद्यकार और यशस्वी संपादक के रूप में जाना जाता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख