- Details
भोपाल (जनादेश ब्यूरो): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट के कारखाने में गुरुवार सुबह एक स्लैब ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भोपाल से 350 किलोमीटर दूर अमानगंज कस्बे के पास स्थित कारखाने की निर्माणाधीन इकाई में सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
बिहार के पूर्णिया जिले के है तीन मृतक मजदूर, 15 व्यक्ति हुए घायल
उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ललित शाक्यवार ने बताया, ‘‘बिहार के पूर्णिया जिले के तीन और पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के एक मजदूर समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 व्यक्ति घायल हो गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान समाप्त हो गया है और इस दौरान एक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह पता लगाया गया कि कोई व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा है या नहीं।
- Details
भोपाल (जनादेश ब्यूरो): मध्य प्रदेश के महू में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि अगर हमारी 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके इस बयान पर हम उनके सामने खड़े हुए। लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा।
राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन ये संविधान खत्म हो जाएगा, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।
महापुरूष की आवाज है भारत का संविधान
उन्होंने आगे कहा कि आंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी, भगवान बुद्ध, ज्योतिबा फूले जी और हिन्दुस्तान के जो महापुरूष है, उनकी सोच उनकी आवाज इस संविधान में है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार आने पर लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास करवाकर 50 फीसदी की रेखा को हटाया जाएगा
- Details
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रविवार शाम को पटाखों की थोक की दुकानों में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कठौंडा इलाके में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि उन्हें शुरू में चार दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी और यह लगभग काबू की जा चुकी है।
आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है क्योंकि लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सक्सेना ने बताया कि चूंकि यह थोक बाजार था, इसलिए दुकानों को अलग-अलग रखा गया था और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गई थीं। घटनास्थल पर पहुंचे राज्य के मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि आग में केवल पांच दुकानें ही जलीं और अन्य दुकानें सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने समय रहते कदम उठाए और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं। शहर के कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए रहे।
- Details
भोपाल: मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस कल ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली का आय़ोजन करने जा रही है। इस मौके पर विशाल सभा को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जन्मस्थली है।
बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है: कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।कांग्रेस ने कहा कि खड़गे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उसके नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए पटवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान का ‘बार-बार अपमान’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






