- Details
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में 'तहलका' के संस्थापक तरुण तेजपाल को दोषी ठहरा दिया है। अदालत ने मापुसा की सत्र अदालत के वर्ष 2021 के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। अब इस मामले में सजा का ऐलान दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।
गोवा सरकार की अपील पर हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
वर्ष 2021 में मापुसा की सत्र अदालत ने तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। इसके बाद गोवा सरकार ने इस फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए तेजपाल को दोषी करार दिया।
जस्टिस डॉ. नीला गोखले और जस्टिस अमित जमसांडेकर की डिवीजन बेंच ने तरुण तेजपाल को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376(2)(एफ) और 376(2)(के) के तहत रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपों में दोषी माना। इसके अलावा उन्हें धारा 354ए और 354बी के तहत भी दोषी ठहराया गया।
- Details
मुंबई: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत एक बार फिर सरकार पर बरसे हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के पुणे दौरे को लेकर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा, "रात के अंधेरे में गृह मंत्री पुणे में आए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनके स्वागत में बड़े बड़े बैनर लगाएं हैं कि देश के चाणक्य का पुणे में आगमन हो गया है।"
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने वंदे मातरम् का अपमान किया: राउत
संजय राउत ने कहा, "यह सवाल गृहमंत्री से पूछना चाहिए। गृहमंत्री इस पद पर रहने लायक व्यक्ति नहीं है। वह गृहमंत्रालय नहीं चला रहे हैं, वह इस पद पर अब गैंग चला रहे हैं। वो गैंग व्यापारियों का है। वो गैंग गुंडों का है।" संजय राउत ने कहा, "विपक्ष को खत्म करने का काम कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में निरापराध लोग मारे जा रहे हैं, आतंकवादी घुस रहे हैं इसकी पूरी जिम्मेदारी देश के गृहमंत्री की है।" संजय राउत ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री से ऊपर उठ कर काम कर रहे हैं। इस्तीफे को लेकर हम सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं। वंदे मातरम् पर चर्चा के समय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सदन में ही मौजूद नहीं थे।"
- Details
भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के मुताबिक, अब तक मलबे से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।
यह हादसा भिवंडी के पावरलूम क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में मौजूद कोहिनूर बिल्डिंग में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए।
कई लोगों के फंसे होने की आशंका
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक घायल लड़के को मलबे से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार 7 से 8 लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसी को देखते हुए बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।
- Details
छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली में 36 दिन लंबे विरोध-प्रदर्शनों की अगुवाई करने के बाद अपने गृह राज्य महाराष्ट्र लौटे। छत्रपति संभाजीनगर में उनका घर है। दीपके ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्र आतंकवादी नहीं हैं। सरकार को उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को समझ लेना चाहिए कि छात्रों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। अगर उन्हें लगता है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से उनका गुस्सा ठंडा हो जाएगा, ऐसा नहीं है। जरूरत पड़ी तो ये आंदोलन फिर होगा। जो पिछला हुआ उससे बड़ा होगा।
मां के हाथ का बना हुआ खाना खा पाऊंगा: दीपके
अभिजीत दीपके का घर पर भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा, "घर आकर काफी खुशी मिल रही है। आज घर पर आराम से सो पाऊंगा। मां के हाथ का बना हुआ खाना खा पाऊंगा। उसकी बहुत खुशी है। उम्मीद करता हूं कि मीडिया मुझे अगले दो-तीन परेशान न करें तो मैं थोड़े दिन के लिए पहले की तरह नॉर्मल लाइफ जी पाऊं।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






