- Details
मुंबई: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार तड़के कुर्ला के चिराग नगर इलाके में भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। गौसिया चॉल, राठौड़ मेडिकल के पास पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
तड़के मिली भूस्खलन की सूचना
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली। बताया गया कि रातभर हुई तेज बारिश के बीच चॉल के पास पहाड़ का हिस्सा अचानक गिर गया। मलबा गिरने से वहां मौजूद लोगों के दबे होने की आशंका पैदा हुई। इसके बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।
- Details
नई दिल्ली: शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के सांसदों ने सोमवार (10 अगस्त) को पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सुप्रिया सुले समेत एनसीपी एसपी के सभी 8 सांसद मौजूद रहे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तमाम सांसद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के पास गए थे। बाढ़ बारिश, फसलों की कीमत और विकास के मुद्दे पर बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री ने तमाम सांसदों की बात सुनी भरोसा दिया कि जो भी समस्याएं हैं, उनको देखा जाएगा और दूर किया जाएगा। पीएम मोदी से ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. विपक्षी पार्टियां अमित शाह से लाठीचार्ज के मामले में जवाब मांग रही है और राम मंदि चंदा चोरी का मामला उठा रही है.
विपक्षी खेमे में शामिल एनसीपी (एसपी) के नेताओं की पीएम मोदी से मुलाकात ने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट को टेंशन में डाल दिया है। हालांकि आज ही जब विपक्षी दलों की बैठक हुई तो उसमें सुप्रिया सुले मौजूद रहीं।
- Details
मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को जेन-जी से संवाद के दौरान पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हमेशा दुश्मनी संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्फ्लिक्ट के बाद संवाद जरूरी है। भागवत ने कहा कि कोई हमेशा दुश्मन नहीं होता। चीन और पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए या नहीं? इस सवाल पर मोहन भागवत ने कहा कि कॉन्फ्लिक्ट के समय नहीं। आतंकी हमले के समय नहीं।
भागवत ने कहा, 'कॉन्फ्लिक्ट के समय ऐसा नहीं करना चाहिए। कॉन्फ्लिक्ट का मतलब है- सैन्य युद्ध या आतंकवाद। यह आतंकवाद सिर्फ कट्टरपंथी समूहों का आतंकवाद नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक पूरी विचारधारा है। इसके पीछे एक नीति भी है- थाउजंड कट्स वाली नीति। इसलिए यह एक हिडन वॉर है और हमें इससे उसी तरह निपटना होगा।' पाकिस्तान से रिश्तों पर भागवत ने कहा कि पाकिस्तान 100 साल पहले भारत ही था। उन्होंने कहा कि युद्ध या आतंकी हमलों के समय सरकार का निर्देश मानें लेकिन हमेशा के लिए दुश्मनी संभव नहीं, इंसानियत सबसे ऊपर है।
- Details
मुंबई: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को रेप केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषी करार दिया।
तेजपाल फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
इस फैसले के बाद उन्होंने कहा कि वो निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तेजपाल ने कहा, ''राजनीतिक बदले की भावना और 'तहलका' के काम की वजह से मेरे पीछे पड़े हैं। हमने ट्रायल कोर्ट में 7.5 साल तक केस लड़ा और बरी हो गए। जो लोग उनके साथ हैं, वे बरी हो जाते हैं, लेकिन वे उनके पीछे पड़ते हैं जिन्होंने उनके खिलाफ लिखा है।''
पूर्व संपादक तेजपाल ने कहा, ''उमर खालिद और शरजील इमाम कई सालों से जेल में हैं। 'तहलका' की रिपोर्टिंग से शायद उन्हें कुछ राजनीतिक नुकसान हुआ हो या उनके निजी हितों को चोट पहुंची हो। वे पिछले 13 सालों से बदले की भावना से मेरे पीछे पड़े हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि ऐसे जज होंगे जो सच देखेंगे। हम सबूत सबके सामने रखेंगे।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






