ताज़ा खबरें
एस जयशंकर से पहले सेना दे चुकी है राहुल गांधी के सवाल का जवाब
हैदराबाद के चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने 'जीरो टॉलरेंस' के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने अब सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और उनमें शामिल अन्य लोगों की सूची जारी की है। किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं की सूची जारी

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से मिलेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने पोस्ट की शुरुआत एक मिशन। एक संदेश। एक भारत से की। साथ ही उन्होंने सभी सांसदों और प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं की सूची भी साझा की।

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात सांसद जाएंगे सऊदी अरब

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहले ग्रुप में सात सांसद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे। इस ग्रुप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एस फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद हैं। उनके साथ राजनियक हर्षवर्धन शृंगला जाएंगे।

दूसरा ग्रुप जाएगा यूके, फ्रांस और जर्मनी

सांसदों का दूसरा समूह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप, इटली और डेनमार्क जाएगा। इसमें टीडीपी सांसद डी पुंडरेश्वरी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खताना, कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर होंगे। उनके साथ राजनयिक पंकज सरन होंगे।

तीसरे ग्रुप का नेतृत्व करेंगे जदयू सांसद संजय झा

सांसदों का तीसरा समूह जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, एआईटीसी सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृजलाल, सीपीआई एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इस ग्रुप में राजनयिक मोहन कुमार होंगे।

चौथा समूह जाएगा यूएई और कांगो

सांसदों का चौथा समूह शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इसमें समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, ब्राजील जाएंगे सांसद

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों का एक दल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें लोजपा सांसद शाम्भवी, जेएमएम सांसद डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। इस समूह में राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे।

कनिमोझी करेंगी छठवें ग्रुप का नेतृत्व

सांसदों का छठवां ग्रुप डीएमके सांसद के कनिमोझी के नेतृत्व में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। इस समूह में सपा सांसद राजीव राय, एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा सांसद कैप्टन ब्रजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल का नाम शामिल है। इस ग्रुप में राजनयिक मंजीव एस पुरी और जावेद अशरफ होंगे।

सातवां ग्रुप जाएगा मिस्र और कतर

सांसदों का सातवां ग्रुप एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका जाएगा। इस ग्रुप में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, आप सांसद विक्रमजीत सिंह, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्णा देवारायालू, आनंद शर्मा, वी मुरलीधरन होंगे। इस समूह में राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख