ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश रविवार (20 अप्रैल, 2025) को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ शव मिला। पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके शव पर चोट के निशान पाए गए, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई है और हत्या का शक उनके किसी परिजन पर है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को इस मामले में किसी करीबी पारिवार के सदस्य के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पत्नी और बेटी से की पूछताछ

पुलिस ने ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी से उनकी मौत के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रिटायर्ड डीजीपी ने पहले कुछ करीबी सहयोगियों से अपनी जान को खतरा होने की चिंता जताई थी।

क्या प्रॉपर्टी की वजह से हुई हत्या?

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेटे के नाम करना चाहते थे। उनका ये फैसला कथित तौर पर उनकी पत्नी को पसंद नहीं आया। फिलहाल, पत्नी ही मुख्य संदिग्ध है। उनकी मौत की जानकारी सबसे पहले पत्नी ने ही पुलिस को दी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया, जिसके बाद से शक और बढ़ गया।

1981 बैच के 68 साल के आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त की थी। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। इससे पहले, वह अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ होम गार्ड्स के भी प्रमुख रह चुके थे।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख