ताज़ा खबरें
एनईपी पर संसद में हंगामा: सीएम स्टालिन का धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिलावर हत्याकांड गुलमर्ग फैशन शो पर हंगामा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज संत गाडगे का परिनिर्वाण दिवस सादगी से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। यादव ने कहा कि संत गाडगे त्याग की मिसाल थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को अंधविश्वास से बचने तथा हर काम बुद्धि की कसौटी पर परख कर करना सिखाया। वे अपना उपदेश कीर्तन के साथ देते थे। उनके कीर्तन में सभी के प्रति प्रेम पर आधारित समतावाद के तत्वज्ञान का प्रचार कैसे करना चाहिए इसका सात्विक आदर्श देखने को मिलता है। उनका रास्ता समाजवाद का था।

अखिलेश यादव ने कहा कि अछूत छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय, दूर से आने वालों के लिए छात्रावास, भक्तों के लिए धर्मशाला, लाइब्रेरी, महिलाश्रम, वृद्धाश्रम, गौशाला के निर्माण जैसे युगांतरकारी कदम उन्होंने उठाए थे। स्वयं अनपढ़ होते हुए भी ज्ञानी थे और शिक्षा का महत्व समझते थे। उन्होंने दलित समाज को व्यसनों से दूर रहने के लिए कहा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

इस कार्यक्रम में नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेन्द्र चौधरी समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख