ताज़ा खबरें
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

नई दिल्ली: अपने ही सरकार पर आए दिन हमला बोलने वाले यूपी के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर जुबानी वार किया है। ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया। वे कहते हैं कि वह नाम मुगलों के नाम पर रखा गया था। लेकिन उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी सरकार के मंत्री मोसिन रजा है। भाजपा के ये तीन मुस्लिम चेहरे हैं। पहले इनके नाम बदलने चाहिए।

राजभर ने कहा, 'भाजपा का नाम बदलने का यह सब ड्रामा है। जब भी पिछड़ा और उत्पीड़न के शिकार लोग अपने अधिकार की मांग को लेकर आवाज उठाते हैं तो उसे दबाने के लिए इस तरह का ड्राम किया जाता है। उन्होंने कहा, मुसलमानों ने जो कुछ देश को दिया आज तक किसी ने नहीं दिया. क्या हमें जीटी रोड फेंक देना चाहिए? लाल किला किसने बनावाया? ताजमहल किसने बनवाया?'

ऐसा पहली बार नहीं है जब राजभर ने भाजपा पर हमला बोला है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं सत्ता का स्वाद चखने के लिए नहीं आया, बल्कि गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए आया हूं। ये लड़ाई लड़ू या भाजपा का गुलाम बन के रहूं। भाजपा से मेरा मन टूट गया है। भाजपा हिस्सा नहीं देना चाहती है। जब भी गरीब के सवाल पर हिस्से की बात करता हूं, ये मंदिर की बात करते हैं, मस्जिद की बात करते हैं, हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख