ताज़ा खबरें
किसान संगठन और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश आज उनकी राजनीतिक कर्मभूमि लखनऊ लाया गया। उनकी अस्थि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लखनऊ की जनता ने उन्हें पांच बार चुनकर लोकसभा भेजा था। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं लखनऊ लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद राजनाथ सिंह, भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, वाजपेयी के परिजनों के साथ अस्थि कलश लेकर यहां पहुंचे। अस्थि कलश के इंतजार में हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद थे।

वाजपेयी के अस्थि कलश को विशेष वाहन पर रखा गया। वाहन 18 से अधिक जगहों से होते हुए गोमती नदी के किनारे झूलेलाल वाटिका पहुंचेगा। कुछ प्रमुख स्थानों जहां से अस्थि कलश यात्रा गुजरेगी उनमें आलमबाग, मवैया, चारबाग, बांसमंडी, महाराणा प्रताप क्रासिंग, बर्लिंगटन चौराहा शामिल हैं। इसके बाद यह अस्थि कलश यात्रा भाजपा के उत्तर प्रदेश कार्यालय पहुंचेगी।

भाजपा कार्यालय से अस्थिकलश यात्रा लखनऊ नगर निगम, नॉवेल्टी सिनेमा, हजरतगंज थाना और सुभाष क्रासिंग होते हुए झूलेलाल वाटिका पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लोग 'अटल जी अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल तेरा नाम रहेगा' के नारे लगा रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख