ताज़ा खबरें
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के फिर से संघर्षविराम उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में स्वचालित हथियारों से तड़के चार बज कर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने बताया हमारे सैनिकों ने समुचित जवाब दिया। हमारे सैनिकों को किसी तरह का नुकसान होने या उनके हताहत होने की खबर नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख