ताज़ा खबरें
एनईपी पर संसद में हंगामा: सीएम स्टालिन का धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिलावर हत्याकांड गुलमर्ग फैशन शो पर हंगामा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छल और प्रपंच की पार्टी बताया और गंगा नदी के सूखने के लिए उसी को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भाजपाइयों के झूठ और पाप से रुष्ट होकर गंगा मैया भी सूख गई है। ये लोग छल, प्रपंच एवं झूठ की सारी हदें पार कर चुके हैं। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले लालू प्रसाद बिहार विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी के बाद से ट्विटर और फेसबुक पर लगातार सक्रिय रहते हैं। इसी माध्यम से वह विपक्षी दलों पर निशाना भी साधते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख