ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी

इलाहाबाद: लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और सुबह बारिश के बावजूद मौनी अमावस्या के पवित्र मौके पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। खराब मौसम और सड़कों की खराब हालत के बावजूद श्रद्धालु कई मील पैदल चलकर संगम तक पहुंचे और मौन रहकर स्नान किया। संगम के आस पास पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संगम पर एक महीने का माघ मेला भी चल रहा है। माघ मेला के जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष के अनुसार शाम तक 50 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई।

लखनऊ: मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने आज (शुक्रवार) कहा कि दिल्ली और बिहार में हार के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के साथ ही भाजपा का ‘तीन तलाक’ हो जाएगा। येचुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा ने तीन तलाक के खिलाफ अभियान छेड़ा है। दिल्ली और बिहार की हार के बाद अब उत्तर प्रदेश के अगले चुनाव मे भाजपा को तीन तलाक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लिए दिल्ली विधानसभा की हार पहला तलाक था। बिहार की हार दूसरा और अब उत्तर प्रदेश में हारने के बाद उसका तीन तलाक हो जाएगा। येचुरी ने कहा कि वाम दल उत्तर प्रदेश की चुनिन्दा सीटों पर चुनाव लडें़गे जहां जनता के बीच वाम आंदोलन का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य भाजपा और उसके सहयोगियों की सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकना है और धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ मिलकर काम करना है। येचुरी ने भाजपा और संघ पर आरोप लगाया कि वे हिन्दुत्व वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए हिंसा फैलाते आये हैं। ‘‘यह वोट बैंक की राजनीति का सबसे खराब स्वरूप है।’’ उन्होंने ‘नोटबंदी’ की तुलना ‘नसबंदी’ से करते हुए कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश का चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है विशेषकर 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए। इसी वजह से आम आदमी पर नयी समस्याएं थोपी जा रही हैं। केरल में वामपंथी कैडरों पर हमलों के लिए भाजपा और संघ को दोषी ठहराते हुए येचुरी ने कहा कि संघ और भाजपा हिन्दुत्व के नाम पर हिंसा भड़का रहे हैं।

लखनऊ: ‘यूपी को यह साथ पसंद है’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को प्रदेश के मतदाताओं से गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री और राहुल गांधी लखनऊ में 29 जनवरी को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मौके पर दोनों नेता संयुक्त प्रचार अभियान का ऐलान भी कर सकते हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि रविवार शाम को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एकसाथ मीडिया से रुबरु होंगे। दोनों नेता गठबंधन की जरुरतों को बताते हुए लोगों से उम्मीदवारों को जीतने की अपील करेगें। दोनों नेताओं की कोशिश होगी कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों में तालमेल रहे और कार्यकर्ता एकजुट होकर गठबंधन का प्रचार करें। पार्टी नेता मानते है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन को लेकर हुई देरी और जोर आजमाइश से मतदाता असमंजस में हैं। कार्यकर्ताओं में भी तालमेल की कमी दिख रही है। पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उप्र में वोट डाले जाएगें। ऐसे में दोनों पार्टियां चाहती है कि पहले चरण की वोटिंग से लोगों में गठबंधन में तालमेल का संदेश जाए। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि गठबंधन को लेकर मतदाताओं में सकारात्मक संकेत देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक दर्जन से अधिक संयुक्त रैली या रोड शो कर सकते हैं। प्रचार रणनीतिकार हर चरण में कम से कम दो संयुक्त रैली या रोड शोर करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों नेताओं संयुक्त प्रचार का ऐलान कर सकते हैं।

मुजफ्फरनगर: अपने बेटे की हत्या मामले में चश्मदीद गवाह एक स्थानीय भाजपा नेता को आज (गुरूवार) गोली मार दी गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने मामला वापस लेने से इनकार कर दिया था। जिससे वह गंभर रूप से घायल हो गया। आज शाम जिले के मिरानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नगला खेपड़ गांव में मामले को वापस लेने से इनकार कर देने पर शोभाराम आर्य को गोली मार दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी एस के प्रताप के अनुसार आर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब वह अपने घर लौट रहे थे और इसके पीछे की वजह उनकी पुरानी दुश्मनी है। आर्या के बेटे ओमवीर की 2014 में हत्या कर दी गई थी और वह इस मामले में चश्मदीद गवाह और शिकायती थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख