ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष

लखनऊ: ‘यूपी को यह साथ पसंद है’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को प्रदेश के मतदाताओं से गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री और राहुल गांधी लखनऊ में 29 जनवरी को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मौके पर दोनों नेता संयुक्त प्रचार अभियान का ऐलान भी कर सकते हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि रविवार शाम को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एकसाथ मीडिया से रुबरु होंगे। दोनों नेता गठबंधन की जरुरतों को बताते हुए लोगों से उम्मीदवारों को जीतने की अपील करेगें। दोनों नेताओं की कोशिश होगी कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों में तालमेल रहे और कार्यकर्ता एकजुट होकर गठबंधन का प्रचार करें। पार्टी नेता मानते है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन को लेकर हुई देरी और जोर आजमाइश से मतदाता असमंजस में हैं। कार्यकर्ताओं में भी तालमेल की कमी दिख रही है। पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उप्र में वोट डाले जाएगें। ऐसे में दोनों पार्टियां चाहती है कि पहले चरण की वोटिंग से लोगों में गठबंधन में तालमेल का संदेश जाए। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि गठबंधन को लेकर मतदाताओं में सकारात्मक संकेत देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक दर्जन से अधिक संयुक्त रैली या रोड शो कर सकते हैं। प्रचार रणनीतिकार हर चरण में कम से कम दो संयुक्त रैली या रोड शोर करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों नेताओं संयुक्त प्रचार का ऐलान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संयुक्त रुप से साझा कार्यक्रम का भी ऐलान कर सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि साझा कार्यक्रम पर बातचीत चल रही है। दोनों पार्टियां जल्द फैसला कर संयुक्त रुप से कुछ वादों का ऐलान कर सकती हैं। गठबंधन सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर इन पर अमल किया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख