ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी

मुजफ्फरनगर: अपने बेटे की हत्या मामले में चश्मदीद गवाह एक स्थानीय भाजपा नेता को आज (गुरूवार) गोली मार दी गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने मामला वापस लेने से इनकार कर दिया था। जिससे वह गंभर रूप से घायल हो गया। आज शाम जिले के मिरानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नगला खेपड़ गांव में मामले को वापस लेने से इनकार कर देने पर शोभाराम आर्य को गोली मार दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी एस के प्रताप के अनुसार आर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब वह अपने घर लौट रहे थे और इसके पीछे की वजह उनकी पुरानी दुश्मनी है। आर्या के बेटे ओमवीर की 2014 में हत्या कर दी गई थी और वह इस मामले में चश्मदीद गवाह और शिकायती थे।

उनके उपर इस मामले को वापस लेने के लिए दबाब डाला गया। बहरहाल, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और तनाव कम करने के लिए अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख