ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साझा रोड शो किया। दोनों ने एक ही रथ पर सवार होकर 15 किमी का सफर तय किया। इस दौरान इन्होंने यहाँ तीन विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। दोनों नेताओं का रोड शो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से गुजरा। रोड शो शुरू होने से पहले राहुल और अखिलेश जीपीओ पर पहुंचे। वहां दोनों ने महात्मा गांधी व अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाये। आज रविवार को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके बाद दोनों नेताओं ने रोडशो भी किया। यह रोडशो जब पुराने लखनऊ में जनसभा में तब्दील हुआ, तो उत्साह से लबरेज दोनों नेताओं ने भाजपा और बसपा को सत्ता में आने से रोकने तथा विकास की राजनीति करने का संकल्प दोहराया। ऐतिहासिक घंटाघर के सामने तंग सड़कों पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि राहुल और अखिलेश भाषण के लिए बनाए गए मंच तक पहुंच ही नहीं पाए। जिस वाहन से वे रोडशो कर रहे थे, वहीं से उन्होंने जनता को संबोधित किया। रोड शो का शुभारंभ 2 बजे हुआ था, रोड शो जीपीओ गांधी प्रतिमा से चौक चौराहे तक चला। मेफेयर चौराहा हजरतगंज, नावेल्टी चौराहा, लालबाग से कैसरबाग और अमीनाबाद, नजीराबाद होते हुए नक्खास से गुजरा काफिला ।

नई दिल्ली: यूपी में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में झगड़ा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का खुलकर विरोध करते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वह इस गठबंधन के विरोध में हैं और इसके पक्ष में प्रचार करने नहीं जाएंगे। मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव जीत सकती थी और अखिलेश अपने बूते बहुमत हासिल कर सकते थे। मुलायम ने कहा, 'कांग्रेस ने इतने सालों तक राज किया और उसी की वजह से हमारा देश पिछड़ गया। मेरी हमेशा से यह राय रही है कि हम कांग्रेस से मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्योंकि हमारी समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।' मुलायम ने कहा, 'हमारे जिन नेताओं के टिकट काटे गए हैं, वो अब क्या करेंगे? 5 साल के लिए तो मौका गंवा दिया।' मुलायम सिंह शुरू से ही कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन करने के खिलाफ थे। रविवार को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके बाद दोनों नेताओं ने रोडशो भी किया। यह रोडशो जब पुराने लखनऊ में जनसभा में तब्दील हुआ, तो उत्साह से लबरेज दोनों नेताओं ने भाजपा और बसपा को सत्ता में आने से रोकने तथा विकास की राजनीति करने का संकल्प दोहराया। ऐतिहासिक घंटाघर के सामने तंग सड़कों पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि राहुल और अखिलेश भाषण के लिए बनाए गए मंच तक पहुंच ही नहीं पाए।

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (रविवार) कहा कि वह बसपा अध्यक्ष मायावती का ‘आदर’ करते हैं और उनकी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना नहीं की जानी चाहिये। राहुल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा, ‘कांशीराम जी की तरह मैं मायावती जी का भी निजी रूप से आदर करता हूं। प्रदेश में बसपा ने सरकार चलायी, उसने कुछ गलतियां भी की, लेकिन मायावती के प्रति मेरा आदर बना रहा है। भाजपा और बसपा में बहुत बड़ा फर्क है।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा क्रोध और नफरत फैलाकर एक हिन्दुस्तानी को दूसरे से लड़ाती है। उसकी विचारधारा से देश को खतरा है। मायावती की विचारधारा से देश को खतरा नहीं है। देश को आगे बढ़ना है तो हर धर्म के लोगों को एक साथ खड़े होना होगा। इस देश को तोड़कर आगे नहीं ले जाया जा सकता। मायावती जी और संघ में तुलना मत करिये।

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक साथ रोड शो करने से पहले गठबंधन के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। राहुल गांधी ने साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करने की शुरुआत करते हुए कहा कि 'उतर प्रदेश ने इतिहास में अलग-अलग समय पर दुनिया को जवाब दिया। उसी तरह आज हम गुस्‍से, बांटने की राजनीति का जवाब दे रहे हैं। यह एक तरह से गंगा और यमुना का मिलन है। इस गठबंधन से प्रदेश की जनता को फायदा होगा।' उन्‍होंने कहा कि अखिलेश की नीयत यूपी को बदलने की थी, इसलिए हम साथ हुए। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि 'खुशी की बात है कि हम हमें और राहुल गांधी को साथ मिलकर काम करने का मौका मिला है। ये विकास का गठबंधन है। लोग चाहते हैं कि यह गठबंधन प्रदेश के लिए उत्‍तम हो। अब प्रदेश में काम तेजी से होगा। सपा और कांग्रेस लोगों में भरोसा पैदा करेगी। हम 300 से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे। यह गठबंधन लोगों में प्रेम और सदभाव बढ़ाने का काम करेगा। लोग मन बनाकर बैठे हैं कि वोट किसे देना है। जिन्‍होंने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया, उन्‍हें जवाब मिलेगा। अखिलेश ने आगे कहा कि आने वाले समय में हम और राहुल गांधी देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख