ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बंगाल में हुई हिंसा का भी जिक्र करते हुए कहा कि बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है। मैं तो सोच रहा था कि जिस तरह ममता दीदी वहां पर यूपी-बिहार-पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, उन्हें बाहरी बताकर अपनी राजनीति कर रही हैं, बहन मायावती इस पर ममता दीदी को जरूर खरी-खोटी सुनाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

उन्‍होंने कहा कि मुझे याद है कुछ महीना पहले जब पश्चिमी मेदिनिपुर में मेरी रैली थी, तो किस तरह की अराजकता वहां टीएमसी द्वारा फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हट जाना पड़ा था। कुछ दिन पहले कूच बिहार में मेरी रैली के लिए जहां मंच बनना था, वहीं पर दीदी ने अपनी पार्टी का बड़ा सा मंच बनवा दिया था। उन्‍होंने कहा कि दीदी का ये रवैया तो मैं बहुत दिन से देख रहा हूं। अब पूरा देश भी देख रहा है।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार पर बंगाल में बैन लगाने के चुनाव आयोग के कदम पर टीएमसी और कांग्रेस के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने निशाना साधा है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बंगाल में पीएम मोदी की दो रैलियां हैं, प्रचार पर सुबह से क्यों नहीं बैन लगाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है। मायावती ने कहा, 'चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में प्रचार पर गुरुवार रात 10 बजे से प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि प्रधानमंत्री की दिन के वक्त दो रैलियां हैं। अगर उन्हें प्रतिबंध लगाना ही था, तो आज सुबह से ही क्यों नहीं? यह पक्षपातपूर्ण है। इससे साफ है कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है।

बता दें, भारत के चुनावी इतिहास में इस तरह की पहली कार्रवाई में चुनाव आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के नौ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार गुरुवार को रात 10 बजे समाप्त करने का आदेश दिया है। निर्धारित समयानुसार प्रचार एक दिन बाद शुक्रवार शाम को समाप्त होना था। आयोग ने मंगलवार को कोलकाता में भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पों के बाद यह फैसला किया है।

वाराणसी: काशी में रोड शो के बाद विश्वनाथ मंदिर जाते समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की जीत होगी और सत्य जीतेगा। मोदी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो के जरिये प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत होने का संकेत देने की कोशिश की। लंका स्थित महामना मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुए रोड शो के दौरान उन्होंने अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा और गोदौलिया से ज्ञानवापी तक कई बार लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश की। इसके लिए सुरक्षा प्रतिबंधों को परे रखते हुए वह कुछ जगहों पर ट्रक से नीचे भी उतरीं। रास्ते में लोगों ने प्रियंका का जबरदस्त स्वागत किया। लगभग तीन घंटे में उन्होंने लंका से ज्ञानवापी तक की दूरी तय की। 

प्रियंका गांधी करीब दो घंटे विलंब से शाम 6.20 बजे लंका पहुंचीं। 6.22 बजे महामना मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद 6.25 बजे रोड शो शुरू किया। लंका क्षेत्र में काफी भीड़ लग गयी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका को मालवीय प्रतिमा से लोगों को संबोधित करना था, पर विलंब के कारण अंतिम समय में यह कार्यक्रम बदल दिया गया। 

देवरिया: बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस के लंबे समय तक देश और अन्य प्रदेशों की सरकारों में जनता का कोई भला नही हुआ। भाजपा की केन्द्र की जनविरोधी नीतियां उसेे सत्ता से बाहर ले जायेगी। भाजपा ने अच्छे दिन के वादे पूरे नही किये। भाजपा की नाटकबाजी अब काम नही आयेगी। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने पदोन्नति में आरक्षण को निष्प्रभावी बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस सरकारों द्वारा निजी क्षेत्रों की संस्थाओं को मौका दिया जा रहा है जिससे आरक्षण का लाभ लगातार कम हो रहा है।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने सच्चर कमेटी पर भी ध्यान नही दिया जिसके कारण मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्थान और विकास रूक गया है। अपर कास्ट में गरीब लोगों की हालत ठीक नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी बिना तैयारी के लागू होने से व्यापारी वर्ग दुःखी हैं। भाजपा सरकार में देश की सीमांए सुरक्षित नही है। जवानों के शहीद होने की संख्या बढ़ गयी है। यह दुखद है कि इसे भी भाजपा भुनाने में लगी है। सुश्री मायावती ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद अपना रही है। इससे सावधान रहना जरूरी हैै।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख