ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

वाराणसी: वाराणसी संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने अपना अलग से घोषणापत्र जारी किया है। इसका नाम वचनपत्र दिया गया है। केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक और प्रत्याशी अजय राय ने संयुक्त रूप से वचनपत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वचन पत्र में वाराणसी के विकास के लिए कई वादे किए गए हैं। इसमें मेट्रो, एम्स और नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना प्रमुख है।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भाजपा के घोषणापत्र की चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस यह पूरा भरोसा दिलाती है कि जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थाओं का भगवाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस सत्ता में आई को शिक्षण संस्थाओं में हुई नियुक्तियों की जांच कराएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव सतीश चौबे, मीडिया प्रभारी प्रो.सतीश कुमार और जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा आदि मौजूद थे।

 

वचन पत्र की मुख्य बातें

एम्स की स्थापना, ललित कला व संगीत विश्वविद्यालय, हस्तकरघा, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योंगों का संर्वधन, घाटों का संरक्षण, कछुआ सैंक्चुरी की समाप्ति, गंगा का निर्मलीकरण, अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र का विकास, पशु चिकित्सा संस्थान की स्थापना, डेयरी उद्योग का विकास, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विद्युत बिलिंग की फिक्स प्रणाली की बहाली, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना, पर्यटन उद्योग का सुदृढ़ीकरण, सीवेज प्राणली का पुनर्निर्माण, शाही नाला का जीर्णोद्धार, साइबर प्रौद्योगिकी टाउनशिप का विकास, तालाब-कुंडों का संरक्षण और विकास, साहित्य परम्परा के संवर्धन के लिए केंद्रीय साहित्य शोध संस्थान की स्थापना, काशी विद्यापीठ और संस्कृत विवि को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा, मेट्रो रेल परियोजना का विकास। वचनपत्र में कहा गया है कि विश्वनाथ कॉरीडोर योजना में टूटे हुए पौराणिक मंदिरों को मर्यादा के साथ पुनर्स्थापित किया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख