ताज़ा खबरें
तमिलनाडु में भाषा विवाद गहराया, सीएम ने रुपये का प्रतीक चिह्न हटाया
बांके बिहारी पहनेंगे मुस्लिम बुनकरों की बनाई पोशाक, नहीं लगेगा बैन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 351 सीटें जीतेंगे। 22 (2022) में सिर्फ बाइसिकिल ही चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ फैलाकर 300 से ज्यादा सीट जीत सकते हैं। हम सच के साथ चलकर 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश यादव लखनऊ के सपा कार्यालय में अलग-अलग दलों से आए नेताओं का स्वागत करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज समाजवाद को लेकर नई-नई परिभाषाएं गढ़ी जा रही हैं। भाजपा के लोग समाजवाद से घृणा करते हैं। वो लोगों की तरक्की और खुशहाली से डरते हैं। ये ध्यान रखें जो लोग समाजवाद से डरते हैं वो मानवता से डरते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को अधिकार व सम्मान देता है। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। वो संविधान पर हमला कर रहे हैं। समाजवाद हमारे देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करता है। हमने लोगों को जो लैपटॉप दिए वो अभी तक काम कर रहे हैं लेकिन इन्होंने ऐसे शौचालय दिए कि अंदर जाएं तो उसके ऊपर ही दीवार गिर जाए। भाजपा का विकास भी ऐसा ही है।

लखनऊ: लखनऊ में पोस्टर लगाए जाने का मामला पुलिस तक पहुंच गया। हजरतगंज कोतवाली में पोस्टर लगाये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। विवादित पोस्टर लगाने के मामले कांग्रेस नेता सुधांशु बाजपेयी और अश्वनी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही। सीएए प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपियों के पोस्टर योगी सरकार द्वारा चौराहे पर लगाए जाने के बाद पोस्टर वार तेज हो गया है।

पहले समाजवादी पार्टी ने बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद और उन्नाव के बलात्कार के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के पोस्टर लगाए थे, अब शनिवार को भाजपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है। जिस पर कुछ केंद्रीय मंत्रियों की फोटो लगी है और लिखा है इन दंगाइयों से वसूली कब ? पोस्टर के नीचे निवेदक सुधांशु वाजपेयी लालू कन्नौजिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लिखा है। हालांकि पोस्टर के लगाने के कुछ देर बाद ही पुलिस प्रशासन ने हटा दिया।

लखनऊ: कोरोना की बीमारी को कमाई का जरिया बनाने वाले कथित तांत्रिक को वजीरगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर ताबीज और झांड़ फूंक के जरिए कोरोना भगाने का लोगों ने आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर वजीरगंज दीपक दुबे के मुताबिक उसने कई जगह कोरोना भगाने के बैनर व पोस्टर लगाए गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर पोस्टर लगवाने वाले व्यक्ति की पहचान जवाहर नगर निवासी अहमद के तौर पर की गई। अहमद के खिलाफ पांबदी की कार्रवाई के साथ ही धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

11 रुपए के ताबीज से इलाज का दावा

पुराने लखनऊ के डालीगंज के पास कोरोना वाले बाबा का बैनर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बाबा ने दावा किया है कि जिन लोगों के पास महंगा मास्क खरीदने के पैसे नहीं है। वह बाबा से 11 रुपये का ताबीज लेकर कोरोना वायरस को खत्म कर सकते हैं। हालांकि जब बाबा को फोन किया गया तो बातचीत के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक शनिवार को भाजपा व केंद्र सरकार पर तीखे हमले करने के साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के आह्वान के साथ संपन्न हो गई। कार्यकारिणी ने जनगणना में सभी जातियों की गणना कराकर जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी देने की मांग की है। राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव में कहा है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने के लिए आयकर, ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की सनक के आगे विधायिका और न्यायपालिका लाचार नजर आ रही है।

सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से जुटने और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि तीन साल में प्रदेश सरकार और 6 साल में केंद्र सरकार ने नफरत बढ़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार ध्यान भटकाने में माहिर हैं। उन्हें गांव, गरीब, किसान और युवाओं से कोई लेना-देना नहीं है। करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में प्रमुख राष्ट्रीय महासाचिव रामगोपाल यादव ने राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। इस पर करीब 15 नेताओं ने अपनी राय रखी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख