ताज़ा खबरें
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हाथरस के डीएम, एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि हाथरस की बेटी के लिए मौन व्रत रख धरने पर बैठने जा रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार कर बापू-शास्त्री की जयंती के दिन सत्य की आवाज हिंसक तरीके से दबाई गई।

उन्होंने हाथरस काण्ड की सुप्रीम कोर्ट जज से जांच करने की मांग दुहराई हैं। उन्होंने कहा,  भाजपा सरकार के कृत्य पाप और अपराध में गिने जाएंगे। भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन और महात्मा गांधी से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। आज भाजपा सरकार ने जो किया वह गांधी जी के विचारों की हत्या के साथ लोकतंत्र की भी हत्या है। गांधी जी ने इसके लिए आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार और हाथरस की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने शुक्रवार को  कहा कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड दिया जाएगा जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और हाथरस कांड में पुलिस और प्रशासन के रवैये पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह बयान दिया है।

सीएम योगी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है।'

नई दिल्ली: हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत को लेकर जारी सियासत और हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो पीड़िता के परिवार को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है। इसी बीच पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। इसके अलावा पीड़िता के गांव को सील कर दिया गया है। यहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है।

हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर पुलिस ने किया लाठचार्ज: टीएमसी सांसद

टीएमसी नेता ममता ठाकुर ने कहा, 'हम उसके परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। जब हमने जोर दिया, तो महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज को खींचा और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया। वह नीचे गिर गईं। पुरुष पुलिस अधिकारियों ने उन्हें छुआ। यह शर्मनाक है।'

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना को लेकर गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में दिनभर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नोएडा पुलिस ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया और सचिन पायलट समेत 153 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। 50 अज्ञात लोग भी एफआईआर में शामिल हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है।

पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुकदमा आईपीसी की धारा 188 (निषेधाज्ञा यानि सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन), 270 (संक्रामक बीमारी के दौरान आम जनमानस के जीवन को संकट में डालना) और संक्रामक रोग रोकथाम अधिनियम-1869 की धारा 4 ( प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों की अवहेलना) के तहत दर्ज किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख