ताज़ा खबरें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 में किसानों को कॉरपोरेट घरानों का गुलाम बनाने वाला कानून अहंकारी भाजपाई सत्ता के विरुद्ध जन आंदोलन का मुख्य कारण बन गया है। अब किसान हर गांव में भाजपा का खेत खोदकर उन्हें जड़ से उखाड़ कर बताएंगे कि कैसे 'न्यूनतम समर्थन मूल्य के धोखे के बदले वह इनके विरुद्ध 'अधिकतम विरोध' कर भाजपा का ही दानापानी बंद कर देगा।

अखिलेश ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने बहुमत के बल पर विपक्ष की अनदेखी कर जो किसान विरोधी काला कानून पास किया है उसके विरुद्ध देशभर में हो रही प्रतिक्रिया को नजरंदाज करना उसे बहुत भारी पड़ेगा। भाजपा की नीति और नीयत दोनों किसान हितों के विरोध की है। उसने किसानों की 2022 तक आय दोगनी करने, लागत से डेढ़ गुना ज्यादा फसल की कीमत देने तथा कर्जमाफी के वादे किए थे। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

नई दिल्ली: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हाथरस में पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। 

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है। मालूम हो कि युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था। सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।

आरोपियों के हमले में कट गई थी युवती की जीभ

बता दें कि चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई थी।

लखनऊ: इस बार नवरात्रि पर दु्र्गा पूजा के पंडाल नहीं सजेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खतरे को देखते हुए आदेश दिया है कि नवरात्रि पर कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पंडालों में नहीं होगा। लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दशहरा पर रामलीलाओं के मंचन की पम्परा नहीं टूटेगी। 

छह महीने और है कोरोना की लड़ाई

यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ की एक राइस मिल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है अभी 6 महीने हुए हैं कम से कम 6 महीने और लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कोरोना योद्धाओं पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बहुत बधाई दी। बोले 1 सप्ताह में 15000 कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है। लेकिन अभी सतर्क होने की जरूरत है। 2 गज की दूरी मास्क जरूरी वाले प्रधानमंत्री के स्लोगन का हर किसी को पालन करना होगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हुई है।

लखनऊ: लखनऊ पीजीआई पुलिस ने बहन का आठ साल से यौन शोषण करने वाले आरोपी भाई और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्र के मुताबिक किशोरी ने शुक्रवार रात 1090 पर फोन कर आपबीती बताई थी। जिसके बाद पीजीआई पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। 

इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्र के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे किशोरी ने शिकायत की थी। जिसके बाद एक दरोगा जांच करने के लिए गए थे। लेकिन किशोरी की मां ने हस्तक्षेप करते हुए दरोगा को लौटा दिया। शिकायत की गम्भीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर केके मिश्र महिला दरोगा गीता सिंह के साथ किशोरी के घर पहुंचे। इस बार भी किशोरी की मां ने जांच में दखल देने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला दरोगा ने किशोरी को कमरे में ले जाकर बात की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख