ताज़ा खबरें
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। मुलायम ने कहा कि उन्होंने चार बार सरकार बनाई। पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपनी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। अपने आचरण और व्यवहार से उनका दिल जीतें। दिल्ली पर कब्जा करें तो उत्तर प्रदेश पर अपने-आप कब्जा हो जाएगा। नौजवानों का जोश और उत्साह देखकर भरोसा है कि यूपी में तो आपकी सरकार आएगी ही, लेकिन इस पर विचार करो कि दिल्ली की सत्ता पर कैसे कब्जा होगा।

उन्होंने कहा, ऐसे हालात पैदा कीजिए कि आपके बगैर दिल्ली में कोई सरकार न बन पाए। यूपी विशाल प्रदेश है। यहां की जनसंख्या दुनिया के कई देशों के बराबर है। यूपी ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। यूपी एकत्रित होकर समर्थन करता है, तभी दिल्ली में सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी में तोड़फोड़ कर अलग-थलग करना चाहते हैं, लेकिन नेता और कार्यकर्ता अपनी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं।

 मुलायम ने कहा कि पार्टी को बूढ़ी नहीं होने देना चाहते, वह चाहते हैं कि पार्टी जवान बनी रहे। यहीं नहीं रुके बोले समाजवादियों की पहचान लाल टोपी है। वह खुद लाल टोपी पहन कर आना चाहते थे। रात में खोजकर रखा भी था, लेकिन पहन कर आना भूल गए।

अखिलेश के साथ खड़े दिखे

मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को भले ही अखिलेश का नाम न लिया हो, पर उनके शब्द अखिलेशमय रहे। अखिलेश ने सुबह उन्हें जाकर जन्मदिन की बधाई दी और इसकी फोटो अपने ट्विटर पर पोस्ट की। अखिलेश के मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर होने के बाद भी सपा मुख्यालय पर भव्य आयोजन हुआ। मुलायम पहुंचे और केक काटने के बाद नसीहतें भी दीं। कहा कि आज पार्टी की कमान युवा हाथों में है। पार्टी में 90 फीसदी युवा हैं। बस महिलाओं को साथ लेने की जरूरत है। महिलाएं 47% और पुरुष 53% हैं। 

मंडलों में कार्यक्रम लगाएं मैं आऊंगा

मुलायम ने कहा कि हमारा भी कार्यक्रम मंडलों में लगाएं, वह भी रैलियां करेंगे। नौजवान बड़ों का आदर करें। किसी के साथ अन्याय हो तो उसका विरोध करें। गरीबों, पिछड़ों, नौजवानों के लिए काम करें। नौजवान पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को पढ़ें और लिखें। समाजवादी नीतियां दुनिया में सबसे बेहतर और अच्छी हैं। समाजवादी लोग जाति-धर्म, गरीब-अमीर, औरत-मर्द और काले-गोरे में भेद नहीं करते हैं। कहा, जब वह रक्षा मंत्री थे तो चीन और पाकिस्तान को खदेड़ दिया था।

जन्मदिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, माता प्रसाद पांडेय, इंद्रजीत सरोज, सदस्य संजय सेठ, आरके चौधरी, जो एंटनी, अहमद हसन व धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख