ताज़ा खबरें
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: 'जय श्रीराम', 'जहां राम ने जन्म लिया है, मंदिर वहीं बनाएंगे' और 'हिन्दू मुस्लिम सबने माना, मन्दिर वहीं बनाएंगे' जैसे गगनभेदी नारों के साथ विश्व हिन्दू परिषद् ने रविवार को राजधानी से '25 नवम्बर अयोध्या चलो संकल्प वाहन महारैली' की शुरूआत की। रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। भगवा पताकाएं हाथों में लिये, भगवा पट्टे सिर पर बांधकर युवा बड़ी संख्या में इनमें शामिल हुए। बाईक रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप समेत हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सबसे बड़ी रैली शाम साढ़े चार बजे से निकाली गई। जीपीओ में दक्षिण भाग की रैली निकाली गई। इससे पहले सुबह निरालानगर में भी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। राजधानी के 1090 चौराहे पर जय श्रीराम का ध्वज लगाए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बड़ी संख्या और विहिप कार्यकर्ताओं के हुजूम ने जब एक साथ जय श्रीराम के नारे लगाये तो माहौल ही एकदम बदल गया। मार्गों से निकलने वाले लोगों ने भी जय श्री राम जवाब देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मीडिया प्रभारी विहिप अम्बुज कुमार ओझा ने बताया कि प्रांत सह मंत्री हरि अग्रवाल, प्रशांत भाटिया, प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र मिश्रा,अलोपी शंकर मौर्य,अनुराग आदि शामिल हुए।

उत्तर जिले के स्वयंसेवकों ने निकाली बाइक

रैली लखनऊ उत्तर जिला के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बाईक रैली निकाली। रैली में दर्जनो की संख्या मे बाईक सवार कार्यकर्ता शमिल हुए। यह रैली अलीगंज के राम राम बैंक चौराहे से शुरू होकर कपूरथला, डालीगंज; खदरा, त्रिवेणी नगर, केशव नगर, फैजुल्लागंज प्रीति नगर , भरत नगर, भिठौली, जानकीपुरम विस्तार नहर रोड मडियाव गाव होते हुए अन्त मे अर्जुन पार्क मे समाप्त हुई। यहाँ आयोजित सभा में अमतेश जी विभाग कार्यवाह, दुर्गेश धर्म जागरण प्रमुख ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने सभी को 25 नवंबर को अयोध्या चलने का संकल्प दिलया। कार्यक्रम में अजय नारायण, दुष्यंत, अनिल जैन, अनिल, रामलखन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यहां भी निकाली गई रैली

इस तरह की बाइक रैलियां शहर में 1090, राजाजीपुरम, पीएनटी गार्डेन, पॉलिटेक्निक चौराहा, ठाकुरगंज, दुबग्गा सहित कई चौराहों से एक साथ निकाली गयी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख